अ तिक्रमण के नाम पर व्यपारियों को धमकाया जा रहा है
रिपोर्ट पत्रकार हरीश राजा दुबे की रिपोर्ट कन्नोद – देवास जिले की जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बिजबाड़ मे ग्रामीणों ने दिया सरपंच प्रतिनिधि के खिलाफ ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन ग्राम पंचायत बिजवाड मे भारी अनियमितता की पूर्व मे भी शिकायत की थी और प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नही करने से यहां नई नई समस्या सामने आ रही है आज बिजवाड के किसानो,व्यापारीयों मजदूर इत्यादि बडी तादात मे तहसील कार्यालय पहुचे और नारेबाजी करते हुए तहसीलदार अंजली गुप्ता को कलेक्टर को संबोधित ज्ञापन सौपा तथा जनपद पंचायत कार्यपालन अधिकारी अल्फिया खान को जिला पंचायत कार्यपालन अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौपा जिसमे उल्लेख किया कि सरपंच पति ग्राम पंचायत सभी कामों मे अडचन डालते है तथा पद का दुरुपयोग करते हुये हमे नुकसान पहुंचाने की द्रष्टि से कार्य कर रहे है अब वह कहते है बिजवाड बस स्टेण्ड पर लगाई दुकाने अतिकृमण मे है तथा मै इन्हे हटाने की कार्यवाही कर रहा हूं जबकि यदि अतिकृमण है तो विधि वत सूचना पत्र देकर कार्यवाही की जाये पंचायत के कार्य मे सरपंच कभी नही आती है यही आते है अतः उचित कार्यवाही की जाए इस सम्बंध मे बिजवाड पंचायत सचिव श्याम जोनवाल ने बताया कि पंचायत ने अतिकृमण हटाने का ना सूचना पत्र जारी किया और नही कोई अतिकृमण हटाने की प्रक्रिया प्रारंभ की है l