विकासखंड महुआ में विकास कार्यों को नई गति देते हुए सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने नए मीटिंग हॉल निर्माण परियोजना का विधिवत भूमि पूजन किया।
गिरजा शंकर अवस्थी मंडल ब्यूरो बांदा
बांदा से बड़ी खबर है। विकासखंड महुआ में विकास कार्यों को नई गति देते हुए सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने नए मीटिंग हॉल निर्माण परियोजना का विधिवत भूमि पूजन किया। करीब 1 करोड़

94 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस मीटिंग हॉल का निर्माण 9 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। देखिए हमारी यह रिपोर्ट।
वीओ
जनपद बांदा के विकासखंड महुआ परिसर में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मीटिंग हॉल निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस परियोजना पर 1 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत आएगी, जबकि निर्माण कार्य को 9 माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। इस दौरान विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह मीटिंग हॉल विकासखंड स्तर पर होने वाली सरकारी बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े आयोजनों के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश भी दिए।