खबर

जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. शाह ने ग्राम बरूड़माल में पंचायत भवन का किया लोकार्पण*

आदित्य उपाध्याय

खण्डवा 12 अप्रैल, 2025 – जनजातीय कार्य, लोक परिसमत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने शनिवार को खंडवा जिले के ग्राम बरूड़माल पहुँच कर हनुमान मंदिर में पूजन पाठ कर नव निर्मित ग्राम पंचायत भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया।साथ ही आयोजित ग्राम गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ग्राम बरुड़माल में 244 मीटर लंबे सीसी रोड अंबेडकर वार्ड से प्राथमिक शाला भवन की ओर जिसकी लागत 8 लाख रुपये एवं 124 मीटर लंबे सीसी रोड जिसकी लगता 4.50 लाख का भूमि पूजन भी किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ.शाह ने ग्राम बरुड़माल में ग्रामवासियों की मांग पर सामुदायिक भवन बनाए जाने हेतु 25 लाख रुपए की मंजूरी प्रदान की।उन्होंने बताया कि सामुदायिक भवन का नाम बजरंग भवन होगा।इसके अलावा ग्रामवासियों की मांग अनुसार ग्राम में हनुमान मंदिर के निर्माण कि लिये ग्रामवासियों द्वारा एकत्र चंदे के बराबर राशि देने की घोषणा की।कार्यक्रम में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री दिव्यादित शाह, जनपद अध्यक्ष श्रीमती ममता सावनेर, ग्राम पंचायत के सरपंच तथा एसडीएम हरसूद श्री पुरुषोत्तम कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
*(फोटो संलग्न)*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button