खबर

इंदिरा गांधी जी की जन्म जयंती पर गांधी भवन में हुआ रक्तदान शिविर

खंडवा/
जिला एवं शहर कांग्रेस ने 19 नवंबर बुधवार को प्रातः 11.30 बजे पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्व. इंदिरा गांधी के जन्म जयंती के अवसर पर रक्त दान शिविर का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि स्व. इंदिरा गांधी ने देश को मजबूत करने के लिए अनेकों कदम उठाए. उन्होंने अध्यादेश द्वारा देश के 14 निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया. यह इंदिरा गांधी का साहस ही था जिसके चलते 1971 में पाकिस्तान की शर्मनाक हार हुई और बांग्लादेश का निर्माण हुआ।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सन 1974 में स्माइलिंग बुद्धा ऑपरेशन के तहत परमाणु परीक्षण कर भारत को एक नई ताकत दी. पांचवी पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत गरीबी हटाओ का नारा दिया और देश से निर्धनता समाप्त करने के बीस सूत्रीय कार्यक्रमों का निर्धारण किया।
जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता संजय पाटीदार का भी जन्मदिन उपस्थितजनों ने केक काटकर मनाया।रक्तदान शिविर संजय पाटीदार एवं धर्मेन्द्र राठौड़ के संयोजन में आयोजित किया गया जिसमें 19 यूनिट रक्तदान किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ,शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी,नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लु राठौर ,संजीव पटेल, अरुण उपाध्याय, आदित्य राज सिंह ,अशोक चाकरे, ओम पटेल, प्रेमांशु जैन,दिव्यांश ओझा ,राजकुमार कैथवास ,हुकुम मेलुन्दे,वामनराव जाधव ,विकास व्यास , मनोज मंडलोई , वकील नीलकंठ , सागर पवार, विशाल जैन ,मुन्नू बाउजी , विनीत सकरगाए, शहजाद पवार , कादिर खान उपस्थित रहे। राजकुमार कैथवास द्वारा रक्तादाताओ को शीतल पेय दिए। रक्त दान करने वालों में शेख नईम ,राहुल वाघ ,राहुल कनाडे ,धर्मेन्द्र साकल्ले ,मोंटी सिंह, ब्रजेन्द सिंह, संजय पाटीदार, रितिक भालेराव ,धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ ,जितेन्द्र पटेल ,विकास तोमर ,चेतन यादव ,कमलेश बाबा, अरुण सिंह गौर, रामपाल गुर्जर ,अनिल जाधव, मुकेश भास्करे, मनोज पटेल, हरेराम पटेल शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button