प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य रामसत्ता का आयोजन संपन्न*
लोकेशन – बटकाखापा
रिपोर्टर – शिवम डेहरिया
*प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य रामसत्ता का आयोजन संपन्न*
छिंदवाड़ा जिले के ग्राम बटकाखापा (धर्म ढाना) में माला देवी के निवास पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य रामसत्ता का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।
इस धार्मिक आयोजन में ग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ रामसत्ता में भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
आयोजन के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
स्थानीय श्रद्धालुओं का मानना है कि माला देवी के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है। इसी आस्था के चलते दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर यहां पहुंचते हैं और माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
*एम बी न्यूज़ भारत से संभाग संवाददाता शिवम डेहरिया की खास रिपोर्ट*