श्रावण महीना शिव आराधना का पवित्र महीना है शिव आराधना से मन को शांति व संपूर्ण मनोकामना पूरी होती है – पं श्रीकांत जोशी

ओंकारेश्वर – [ नि प्र ]श्रावण का पवित्र महीना शिव की आराधना का महीना है शिव की आराधना करने से पूजा अर्चन करने से मन को शांति एवं संपूर्ण मनोकामना पूर्ण होती है
भोले बाबा सदैव अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं
वैदिक पंडित परिषद नगर अध्यक्ष पं श्रीकांत जोशी ने चर्चा करते हुए बताया कि 12 ज्योतिर्लिंग चारों धाम की यात्रा करने के बाद जब तक ओंकारेश्वर ममलेश्वर पर जल नहीं चढ़ता यात्रा अधूरी मानी जाती है
यहां की व्यवस्था से श्रद्धालु दुःखी मन से जा रहे हैं इस और प्रशासन ने गंभीर होने की आवश्यकता है जिस प्रकार कोरोना कल में बाहर जल पात्र रखकर दूर से दर्शन की व्यवस्था की थी जिससे गर्भ ग्रह में जाते ही भक्त प्रफुल्लित हो उठता था इस प्रकार व्यवस्था पुनः प्रारंभ की जाना चाहिए तथा जितने भी मंदिर शिवालय में भक्त नहीं जा पा रहे उन स्थानों पर भक्तों को दर्शन की सुलह व्यवस्था की जाना चाहिए जिससे तीर्थ की छवि भी खराब ना हो


