खण्डवा पुलिस के सायबर सेल में पदस्थ प्रआर जितेंद्र राठौर को उत्कृष्ट कार्यवाही हेतु राज्य पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा ₹1,000/- से किया गया पुरस्कृत*
*खण्डवा पुलिस के सायबर सेल में पदस्थ प्रआर जितेंद्र राठौर को उत्कृष्ट कार्यवाही हेतु राज्य पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा ₹1,000/- से किया गया पुरस्कृत*
राज्य पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सायबर अपराधों में प्रयुक्त फर्जी सिम कार्ड के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने तथा फर्जी सिम जारी करने वाले सिम विक्रेताओं के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु Operation FAST 2.0 संचालित किया गया था।
उक्त अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में कुल 100 अपराध पंजीबद्ध कर 156 व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा की गई इस प्रभावी कार्यवाही की केंद्रीय गृह मंत्रालय, I4C एवं दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा भी सराहना की गई है।
इसी अभियान के तहत जिला खण्डवा में सायबर सेल में पदस्थ प्रआर जितेंद्र राठौर द्वारा जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्यवाही एवं सराहनीय योगदान दिया गया। उनके द्वारा किए गए कार्यों के परिणामस्वरूप राज्य पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा उन्हें ₹1,000/- की पुरस्कार राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया गया है।