देवास–सतवास आत्मदाह मामला |
कांटा फोड़
अखिलेश तिवारी
*देवास–सतवास आत्मदाह मामला | महिला की मौत*
*कांटाफोड़ अखिलेश तिवारी*
देवास जिले के सतवास में 24 दिसंबर को दंपती द्वारा किए गए आत्मदाह के प्रयास के मामले में दुखद मोड़ आ गया है। इस घटना में बुरी तरह झुलसी महिला की इंदौर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि 24 दिसंबर को सतवास में हुए विवाद के दौरान दंपती ने आत्मदाह का प्रयास किया था, जिसमें दोनों गंभीर रूप से झुलस गए थे। हालत नाजुक होने पर उन्हें इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया था। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि पति का उपचार अभी जारी है।
घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
फिलहाल पुलिस और प्रशासन आगे की कार्यवाही में जुटे हुए हैं।