खबर

पंचायती राज व नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न।

संजीव कुटल आहोर

पंचायती राज व नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न।


– प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर आहोर में जिला प्रभारी व सह-प्रभारी ने ली बैठक।
– संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर दिया जोर।

आहोर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों तथा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर रविवार को आहोर के नामदेव छात्रावास में कांग्रेस की महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। आहोर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी सरोज चौधरी ने बताया कि बैठक में जालौर जिला प्रभारी श्रीमती सुमन यादव एवं सह-प्रभारी दिलीप चौधरी एवं विधानसभा प्रभारी डॉ संजीव राजपुरोहित ने संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा पंचायत और नगर निकाय चुनावों में पार्टी को मजबूत स्थिति में लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, अनुशासन और जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया।
पीसीसी महासचिव एवं जालौर प्रभारी सुमन यादव ने कहा कि भाजपा ने हमेशा लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास किया है। अब जनता ये जान चुकी है, इसीलिए अब आने वाले निकाय चुनावों में भाजपा का सफाया तय है। हम सभी को जमीनी स्तर पर जाकर आमजन से संवाद करना पड़ेगा। और उन्हें पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की योजनाओं और वर्तमान भाजपा सरकार की विफलता को बताना पड़ेगा। युवा पीढ़ी भी धीरे-धीरे ये समझ चुकी है। इस निकाय चुनावों में भाजपा को आईना दिखाएगी।
सह-प्रभारी दिलीप चौधरी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर इन चुनावों में जाना पड़ेगा। सर्वसम्मति से हमें एकराय कर चुनाव में उतरना पड़ेगा। कांग्रेस का कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा और जीतेगा।
जालौर जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल ने कहा कि आने वाले समय में हम वार्ड स्तर पर बैठके कर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। और सर्वसम्मति से सभी की राय देखकर चुनाव में अपना उम्मीदवार उतरेंगे। आज के समय में आमजन भाजपा के कुराज से त्रस्त है। और कांग्रेस की तरफ आशा से देख रहा है।
पीसीसी द्वारा नियुक्त विधानसभा प्रभारी डॉ संजीव राजपुरोहित ने कहा कि राजस्थान की पर्ची सरकार स्थानीय निकाय चुनावों को टालना चाहती थी, माननीय न्यायालय और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दबाव के कारण उनको निकाय चुनावों बेमन से करवाना पड़ रहा है। ये कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम है। पर्ची सरकार जानती है कि पिछले ढाई साल से उन्होंने सिर्फ केंद्र सरकार की भक्ति करने का काम किया है। आपजन से उनको कोई लेना देना नहीं है। राजस्थान की आमजनता इन निकाय चुनावों में पर्ची सरकार की विदाई की नींव रखेगी।
विधानसभा प्रत्याशी सरोज चौधरी ने कहा कि आने वाला निकाय चुनाव राजस्थान विधानसभा और देश की लोकसभा चुनाव की नींव रखेगा। इसीलिए हम सभी को एकता के साथ ये चुनाव लड़कर जीतना है। समय पर निकाय और पंचायत चुनाव ना करवाकर राजस्थान की पर्ची सरकार ने निकायों को मिलने वाली करोड़ो रुपये की ग्रांट को खो दिया है। उन रुपए से वार्ड और गांव का विकास होता। लेकिन पर्ची सरकार ये चाहती ही नहीं है कि स्थानीय निकाय चुनाव हो और गांव का विकास हो।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल,पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल, संगठन महासचिव वीरेंद्र जोशी, जुल्फिकार अली भुट्टो विधानसभा प्रभारी, मदन दहिया ब्लॉक प्रभारी, जगदीश चौधरी ओबीसी काउंसलिंग कांग्रेस सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह डोडीयाली, भंवरलाल छीपा नगर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष मांगीलाल प्रजापत, पदमाराम सरगरा, लक्ष्मी मीणा महासचिव, बस्ती मल चौहान महासचिव, आम सिंह परिहार, पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश चौधरी, कुशाल सिंह, अमृत प्रजापत, सोनाराम मेघवाल, पीर सिंह, प्रेम सिंह, प्रकाश सिंह, हस्तीमल सुथार, युद्धवीर सिंह, शंकर अग्रवाल, दीपाराम, गीताश्री, खसाराम, महेंद्र सोनगरा, मांगीलाल चौधरी, पुखराज, गजेंद्र सिंह, भैराराम, शाकिर खान, भरत सिंह, जवाना राम चौधरी, भोमाराम, तुलसाराम देवासी, जैसाराम ,गणेश मीणा, वचनाराम, नारायण सिंह ,बालू सिंह ,वगताराम, दलाराम ,संतोष बामणिया, रमेश प्रजापत, मांगीलाल, इंद्र कुमार ,रामलाल, कन्हैयालाल, भरत ,थानाराम ,भंवर सिंह, भारमल कोटडा, गोपाराम, फूटर सिंह ,रुपाराम आकोली, सलीम मोयला, हेमेंद्र सिंह, शैषाराम, चांदमोहम्मद,हंसाराम, बाबुलाल ,सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button