खबर

नॉन घाटी जलाशय में किए गए भ्रष्टाचार की जांच भोपाल से आई टीम ने किया

लोकेशन पुष्पराजगढ़.
रिपोर्टर बी एल बचावले

पुष्पराजगढ़/

नॉन घाटी जलाशय में किए गए भ्रष्टाचार की जांच भोपाल से आई टीम ने किया

अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत बहपुर में वर्ष 2012 में निर्मित नान घाटी जलाशय के इस स्पिल चैनल एवं रिटर्निंग वॉल निर्माण कार्य के लिए 2023 में मनरेगा योजना के तहत एक करोड़ 48 लाख ₹50 हजार रुपए स्वीकृत हुए थे ।
जिसमें लगभग 57 लाख रुपए सामग्री 88 लाख रुपए श्रम एवं 29 लाख रुपए अन्य व्यय के लिए स्वीकृत किया गया था ।
जिसका निर्माण जल संसाधन विभाग द्वारा कराया गया था जिसके निर्माण में गुणवत्ता विहीन कार्य एवं घटिया मटेरियल के उपयोग को लेकर क्षेत्रीय लोगों के द्वारा शिकायत की गई थी । जिसकी जांच के लिए भोपाल से आए मनरेगा अधिकारी 22 एवं 23 दिसंबर 2025 को दो दिन से लगातार हर पहलुओं की जांच कर रहे हैं।
जांच टीम के सहयोग के लिए पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत के सी ई ओ गणेश पांडे को टीम के साथ नियुक्त किया गया है । टीम हर स्तर पर निर्माण कार्य की जांच कर रही है जांच कमेटी के समक्ष ग्राम पंचायत बहपुर सरपंच श्रीमती बेलाबाई ने अपना बयान दर्ज कराया है कि निर्माण कार्य गुणवत्ता विहीन एवं घटिया मटेरियल का इस्तेमाल कराया गया है।
स
स्पिल चैनल एवं रिटर्निंग वॉल के मटेरियल सप्लायर अभय राज शुक्ला ने अपना बयान किया है कि मेरा मैटेरियल सप्लाई का पैसा 15लाख रुपए भुगतान जल संसाधन विभाग के द्वारा आज दिनांक तक नहीं किया गया है ।
बी एल बचावले की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button