खबर
महिला आरक्षण बिल पर दोगली है मोदी सरकार – रश्मि सिंह नारी शक्ति वन्दन अधिनियम 2023 को कांग्रेस का पूर्ण समर्थन
महिला आरक्षण बिल पर दोगली है मोदी सरकार – रश्मि सिंह
नारी शक्ति वन्दन अधिनियम 2023 को कांग्रेस का पूर्ण समर्थन
रतलाम
कांग्रेस की प्रवक्ता रश्मि सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नारी शक्ति वन्दन अधिनियम 2023 ,जोकि अब कानून बन चुका है।उसे कांग्रेस का पूर्ण समर्थन रहा । जिसमें 106वां संविधान संशोधन के माध्यम से अनुच्छेद 330A,332A एवं 334A जोड़े गए। इस कानून को लागू करने के लिए 2026-27 में जनगणना एवं परिसीमन के बाद 2029 में 33% महिला आरक्षण विधानसभा एवं लोकसभा में लागू हो जाएगा।
लेकिन वर्तमान में महिला विरोधी, संविधान विरोधी, ओबीसी विरोधी,दलित विरोधी, आरक्षण विरोधी , कर्मचारी विरोधी,किसान विरोधी एवं राष्ट्र विरोधी भाजपा सरकार संसद में विशेष सत्र बुलाकर परिसीमन से संबंधित 131 वां संशोधन विधेयक लेकर आई। जिसमें अनियमित लोकसभा सीटों का विभाजन, उत्तर भारत एवं दक्षिण भारत में भेद-भाव पूर्ण आंकड़े सरकार ने प्रस्तुत किए।
संशोधन विधेयक को पास कराने के लिए आवश्यक 352 मत चाहिए थे लेकिन मोदी सरकार को सिर्फ 298 मत प्राप्त हुए! और परिसीमन संशोधित विधेयक लोकसभा में गिर गया।
फिर मोदी जी और भाजपा सरकार ने देश की जनता के सामने झूठ बोलना शुरू किया और कहा कि कांग्रेस एवं सहयोगी दलों ने महिला आरक्षण बिल को गिरा दिया।और महिला विरोधी होने का आरोप लगाया और यही झूठ कुछ मीडिया चैनलों एवं अखबारों की सुर्खियां बनीं।
ये दोहरा चरित्र एवं दोगलापन भाजपा एवं देश को प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता।
देश का प्रधानमंत्री संसद पटल पर झूठ बोलेगा,तो देश का क्या होगा????
सच तो यह है कि महिला विरोधी भाजपा ,जब मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ बलात्कार एवं हत्याकांड हुए,भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर बलात्कारी निकला,सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी यौन उत्पीड़न केस में जेल गया,अंकिता भण्डारी को भाजपा नेताओं ने स्पेशल सर्विस के लिए बुलाया?? ताज़ा मामला महाराष्ट्र का है जिसमें ढोंगी बाबा अशोक खरात ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर के साथ मिलकर नई एपिस्टीन फाईल बना दी!! तब देश के प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोले!
ऐसे लोग महिलाओं का आरक्षण बिल कैसै लागू करेंगे???
इसीलिए संसद में यह नौटंकी की गई!!
पश्चिम बंगाल एवं तमिलनाडु में भाजपा के पास कोई चुनावी मुद्दा नहीं था, इसलिए महिला आरक्षण बिल का झूठा प्रचार करके विपक्षी पार्टियों को निशाना बनाया जा रहा है। लेकिन देश , प्रदेश की जनता भाजपा के झूठे खेल को समझ चुकी है।
देश की जनता को भाजपा से सावधान रहना चाहिए!!!
मध्यप्रदेश के मोहन यादव सरकार के केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं विजय शाह ने कई बार महिलाओं का अपमान किया?? ऐसे लोग महिलाओं का सम्मान कैसे करेंगे??
देश में मंहगाई, बेरोजगारी,गरीबी भुखमरी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी। किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी, दलित, आदिवासी, ओबीसी, एवं मुस्लिम समाज ,गरीब सवर्ण सभी मोदी सरकार एवं राज्यों की भाजपा की झूठी एवं जुमलेबाज सरकारों से परेशान हैं।
कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के मुद्दों को लेकर लड़ाई लड़ती रहेगी।
