खबर

सभी सहभागी विभाग जल गंगा संवर्धन अभियान की गतिविधियों का करें निरंतर क्रियान्वयन: कलेक्टर*

रिपोर्टर- SKY इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट

पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार ने सोमवार को साप्ताहिक टीएल बैठक में प्रदेश व्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान में सभी सहभागी विभागों द्वारा निरंतर रूप से गतिविधियों का क्रियान्वयन कर अभियान को सफल बनाने के लिए कहा है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई बैठक के अवसर पर जिला कलेक्टर द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से जनभागीदारी के कार्यों तथा नवाचार एवं तकनीक के जरिए रचनात्मक गतिविधियों को भी अभियान में बढ़ावा देने के लिए कहा। जल संरक्षण की दिशा में विभागीय गतिविधि के साथ 12 प्रकार के कार्यों में लक्ष्य अनुरूप प्रगति के साथ समय सीमा में कार्य पूर्णता के लिए भी निर्देशित किया गया।
कलेक्टर श्री कुमार ने कहा कि स्थानीय निकायों के अधिकारी श्रमदान जैसे कार्यक्रमों में विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय समूहों का चिन्हांकन कर इनकी भागीदारी भी सुनिश्चित कराएं। टीएल बैठक में आगामी 29 मई से 12 जून तक आयोजित होने वाले विकसित कृषि संकल्प अभियान की रूपरेखा पर चर्चा कर बेहतर खेती के लिए जनजागरण गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी 29 मई को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित पन्ना प्रवास के दृष्टिगत सामूहिक विवाह कार्यक्रम एवं विकास कार्यों के भूमिपूजन व लोकार्पण, हितलाभ वितरण, विभागीय प्रदर्शनी व स्टॉल के संबंध में समय पूर्व आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
जिला कलेक्टर ने डैशबोर्ड पर जिले की रैकिंग में सुधार के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, उप संचालक पशुपालन, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारियों को तीन दिवस में समन्वित प्रयास कर वांछित प्रगति के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा ई-ऑफिस क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर जिन विभागों द्वारा ई-मेल आईडी क्रिएशन एवं मैपिंग संबंधी कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है, वहां तत्काल फाइल मूवमेन्ट शुरू कराने के निर्देश भी दिए गए। अब तक 24 विभाग व शाखाओं द्वारा ई-ऑफिस के लिए अपेक्षित कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है। बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन एवं समाधान ऑनलाइन के चयनित विषयों के प्रकरणों का भी अविलंब प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button