खबर

वैश्य महासम्मेलन राजनीतिक संगठनों के बाद प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन*


*वैश्य एकता,संरक्षण और संवर्धन वैश्य महासम्मेलन का उद्देश्य*
-सुधीर अग्रवाल
खण्डवा।वैश्य एकता,संरक्षण और संवर्धन वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश का मुख्य उद्देश्य है।इसी उद्देश्य के साथ वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश में कार्य कर रहा है।राजनीतिक संगठनों भाजपा व कांग्रेस के बाद वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा संगठन है।मध्यप्रदेश में संगठन की दृष्टि से 65 जिलों 20 सम्भाग एवं 435 तहसीलों में विभाजित किया गया है।मध्यप्रदेश के यह संगठन मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले एवं तहसील के 23000 गांवों तक पहुँच चुका है। 2025 के अंत तक वैश्य महासम्मेलन की सदस्य संख्या 1 लाख तक पहुचाना है।उपरोक्त उदगार वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल ने जिला मुख्यालय खण्डवा में वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई द्वारा आयोजित जिला सम्मेलन में सम्बोधित करते हुए कहाकि खण्डवा जिले को भी कम से कम 2000 आजीवन सदस्य बनाना है। वैश्य महासम्मेलन खण्डवा इकाई संगठन के माध्यम से सेवा कार्यो में अग्रणी है।विभिन्न संस्थाओं द्वारा की जा रही सेवा गतिविधियों में भी हमारे वैश्य बन्धुओ का सराहनीय योगदान है।प्रवक्ता नारायण बाहेती व सुनील जैन ने बताया कि खण्डवा के वरिष्ठ व प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल नागोरी व राजेन्द्र जैन जिला प्रभारी इंजी अखिलेश गुप्ता ने सभी के सहयोग से लक्ष्य को पूर्ण करने का आश्वासन दिया।जिला अध्यक्ष दीपक पालीवाल,महामंत्री राकेश पालीवाल,कोषाध्यक्ष विष्णु जैथलिया व प्रदेश सदस्य व पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने खण्डवा जिले की जानकारी दी। जिला युवा इकाई के सम्भाग प्रभारी संजय तापड़िया, जिला अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने युवा इकाई,महिला इकाई की जिला अध्यक्ष सीमा गुप्ता व पूर्व जिला अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने महिला इकाई द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी। आयोजन में वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई की सम्भाग प्रभारी निशा अग्रवाल,तहसील अध्यक्ष देवेंद्र जैन प्रवक्ता नारायण बाहेती व सुनील जैन ने अपने सुझाव दिए। कार्यक्रम में बुरहानपुर के जिला अध्यक्ष प्रशांत श्रॉफ व सदस्य ,पंधाना तहसील अध्यक्ष नरेंद्र गंगराड़े, पंधाना महिला इकाई की तहसील अध्यक्ष मेघा गंगराड़े, छनेरा अध्यक्ष स्वाति जैन सहित बड़ी संख्या में खण्डवा जिले के सदस्य उपस्थित रहे।जिला इकाई व महिला इकाई द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।कार्यक्रम का प्रभावी संचालन इंजीनियर अखिलेश गुप्ता ने किया।आभार सचिव राकेश पालीवाल ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button