खबर

*लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा शास कमला नेहरू स्कूल छात्रों को वाटर बेग वितरण* *पर्यावरण जागरूकता सन्देश के साथ किया पौधरोपण*

*लायन्स क्लब ख

ण्डवा द्वारा शास कमला नेहरू स्कूल छात्रों को वाटर बेग वितरण*
*पर्यावरण जागरूकता सन्देश के साथ किया पौधरोपण*
खण्डवा। लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा लायन्स डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट के अंतर्गत जिला चिकित्सालय के सामने स्थित शासकीय बकमला नेहरू प्राथमिक शाला में एक विशेष सेवा गतिविधि का सफल आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को स्वच्छ जल के महत्व के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ आवश्यक दैनिक उपयोगी वाटर बेग का वितरण किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में क्लब के पदाधिकारियों ने बच्चों को शुद्ध और स्वच्छ पानी पीने के फायदे बताए। उन्होंने बच्चों को समझाया कि कैसे साफ पानी पीने से कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके बाद उपस्थित सभी बच्चों को पानी की बोतल दी गई। बोतल पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
*परिसर में किया पौधरोपण*
कार्यक्रम की मधुर स्मृति को जीवंत रखने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से स्कूल परिसर में लायन्स क्लब के सदस्यों छात्रों व स्कूली स्टाफ द्वारा पौधरोपण भी किया गया। क्लब पदाधिकारियों ने बच्चों को पौधों की देखरेख करने का संकल्प दिलाया। मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद मण्डलोई उपस्थित हुए। मनोज मण्डलोई ने कहाकि लायन्स क्लब खण्डवा जरूरतमंदों की सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।इस अवसर पर लायन्स क्लब खण्डवा के अध्यक्ष घनश्याम वाधवा, सचिव हेमलता पालीवाल, कोषाध्यक्ष पवन लाड़, झोन चेयरपर्सन आशा उपाध्याय, नारायण बाहेती, अणिमा उबेजा, समाजसेवी सुनील जैन,हेमन्त मूंदड़ा, लियो अपूर्व उपाध्याय सहित लायन व लियो साथियों, विद्यालय का शिक्षक स्टाफ और गणमान्य जन उपस्थित रहे। स्कूल प्रबंधन ने लायन्स क्लब की इस अनूठी और सेवाभावी पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button