खबर

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर भोपाल में 1 मई को महा रैली, प्रदेशभर से जुटेंगे पत्रकार*

*पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर भोपाल में 1 मई को महा रैली, प्रदेशभर से जुटेंगे पत्रकार*


*भोपाल में पत्रकारों का महासंग्राम अपने हक की लड़ाई के लिए महा रैली रैली का आगाज रैली में पूरे मध्य प्रदेश से कई हजार पत्रकार पत्रकार होंगे शामिल*

*रिपोर्टर – एम पी सी जी Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट*

पन्ना जिले से धनंजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में पहुंचेंगे आधा सैकड़ा पत्रकार पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर लंबे समय से चली आ रही मांग अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती नजर आ रही है पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के तत्वावधान में 1 मई को राजधानी भोपाल में विशाल महा रैली का आयोजन किया जा रहा है इस रैली में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल होंगे
रैली का नेतृत्व संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदोरिया द्वारा किया जाएगा बताया जा रहा है कि इस प्रदर्शन में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा, जिसमें पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द लागू करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई जाएगी
इस महा रैली में पन्ना जिले से भी पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। पन्ना जिला इकाई के जिला अध्यक्ष धनंजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में आधा सैकड़ा से अधिक पत्रकार भोपाल पहुंचकर इस आंदोलन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। जिला इकाई के पदाधिकारियों ने बताया कि पत्रकारों के साथ बढ़ती घटनाओं और असुरक्षा के माहौल को देखते हुए यह कानून बेहद जरूरी हो गया है
संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में कई बार पत्रकारों के साथ अभद्रता, हमले और दबाव की घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन सुरक्षा के लिए कोई ठोस कानून नहीं होने के कारण उन्हें न्याय नहीं मिल पाता ऐसे में यह रैली पत्रकार हितों की रक्षा के लिए एक बड़ा आंदोलन साबित हो सकती है
महा रैली को लेकर पत्रकारों में भारी उत्साह देखा जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि यह प्रदर्शन सरकार को पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के लिए मजबूर करेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button