खबर

*पन्ना पुलिस की बड़ी सफलता : कपड़ा व्यापारी के पुत्र के अपहरण एवं फिरौती कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार*

लोकेशन – पवई पन्ना मध्य प्रदेश
संवाददाता – एम पी सी जी Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट

*पन्ना पुलिस की बड़ी सफलता : कपड़ा व्यापारी के पुत्र के अपहरण एवं फिरौती कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार*


*अपहरण में प्रयुक्त हथियार और वाहन बरामद, सोशल मीडिया पर अमीरी का प्रदर्शन बना वजह*

रिपोर्टर
पवई, पन्ना | 04 जुलाई 2026
पन्ना जिले की पवई पुलिस ने कपड़ा व्यापारी के पुत्र के अपहरण एवं फिरौती मांगने के मामले का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 देशी पिस्टल, 02 देशी कट्टे, 01 जिंदा राउंड तथा 02 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। साथ ही फिरौती के रूप में भेजी गई ₹1.48 लाख की राशि को भी साइबर माध्यम से सुरक्षित होल्ड करा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 जून 2026 को पवई के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी राजेश कुमार डेंगरे ने थाना पवई में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके 19 वर्षीय पुत्र अंशुल उर्फ कान्हा डेंगरे का अज्ञात बदमाशों द्वारा अपहरण कर लिया गया है और उसकी रिहाई के एवज में 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था। हालांकि उस समय आरोपी फरार हो गए थे।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह तथा एसडीओपी पवई श्रीमती भावना दांगी के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना एवं लगातार पतारसी के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अपहृत युवक अंशुल उर्फ कान्हा सोशल मीडिया पर महंगे मोबाइल फोन एवं अपनी समृद्ध जीवनशैली का प्रदर्शन करता था। इसी आधार पर आरोपियों ने उसे आर्थिक रूप से संपन्न समझकर अपहरण की योजना बनाई और परिजनों से फिरौती मांगने का षड्यंत्र रचा।
घटना के दौरान भयवश परिजनों द्वारा आरोपी राजकमल रजक के बैंक खाते में ₹1,48,000 की राशि भेजी गई थी। पन्ना पुलिस एवं साइबर सेल ने तत्परता दिखाते हुए एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से उक्त राशि पर तत्काल होल्ड लगवा दिया, जिससे आरोपी राशि नहीं निकाल सके। पुलिस के अनुसार पूरी राशि खाते में सुरक्षित है, जिसे न्यायालय के आदेश के बाद फरियादी को वापस कराया जाएगा।
गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में उप जेल पवई भेज दिया गया।

*उल्लेखनीय भूमिका*
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार, उप निरीक्षक सरिता तिवारी, सहायक उप निरीक्षक राम सजीवन तिवारी, प्रधान आरक्षक नीरज रैकवार, प्रधान आरक्षक विनोद कुमार, प्रधान आरक्षक बुद्ध सिंह यादव, आरक्षक राहुल अहिरवार, आरक्षक रमाकांत कुर्मी, आरक्षक राकेश डुडवे तथा साइबर सेल पन्ना की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वाईट – थाना प्रभारी सुशील कुमार अहिरवार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button