खबर

हाटकेश्वर महादेव मंदिर में गूंजा शिवमहापुराण का रस, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म और भक्ति का संदेश।

हाटकेश्वर महादेव मंदिर में गूंजा शिवमहापुराण का रस, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म और भक्ति का संदेश।

कथा में खंडवा विधायक ने पहुंचकर व्यास पीठ का पूजन कर कथा का श्रवण किया।

खंडवा। शहर के प्राचीन हाटकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा श्रवण किया तथा भगवान शिव की आराधना में सहभागिता निभाई। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि देश के विद्वान संतो के माध्यम से जहां भी शिव पुराण कथा का आयोजन होता है। श्रद्धालुओं के मन में शिव के प्रति भक्ति जागृत होती है। कथाओं के माध्यम से आज हम देख रहे हैं कि सर के वार्डों में गांव-गांव में दीवारों का निर्माण हो रहा है और बच्चे से लेकर बुजुर्ग भी प्रातः काल हाथ में तांबे का लोटा लेकर शिव को जल अर्पण करने पहुंच रहे हैं। सुनील जैन ने बताया कि केसर में चल रही हाटकेश्वर मंदिर में चल रही महाशिवपुराण कथा में खंडवा विधायक कंचन मुकेश तंनवे पहुंची और व्यास पीठ के पूजन के साथ कथा वाचक उपाध्याय जी का स्वागत अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं कथा श्रवण की। व्यास पीठ पर विराजित पूज्य पं. डॉ. राजेंद्र किशोर उपाध्याय जी ने अपने श्रीमुख से शिव महापुराण की दिव्य कथा का वाचन करते हुए धर्म, भक्ति और मानवता का संदेश दिया। कथा के माध्यम से भगवान भोलेनाथ की महिमा का वर्णन किया गया, जिसे सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
कथा के पश्चात महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर विधायक कंचन तन्मय ने कहा कि इस अवसर पर विधायक कंचन तनवे ने कहा कि हमारे जीवन के कल्याण के लिए हमारे आसपास गांव या शहर में यदि कथा का वाचन हो रहा है तो कथा सुनने अवश्य पहुंचे कथा हमें पुण्य मार्ग की ओर अग्रसर करती है।इस अवसर पर विधायक कंचन तनवे ने क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ से प्रदेश में शांति एवं मंगल की प्रार्थना की गई। वक्ताओं ने कहा कि शिव महापुराण कथा मनुष्य को सत्य, धर्म और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button