उमेश चौधरी ने लल्लू महाराज को दी बधाई, श्रमजीवी पत्रकार संघ में हर्ष का माहौल*
*उमेश चौधरी ने लल्लू महाराज को दी बधाई, श्रमजीवी पत्रकार संघ में हर्ष का माहौल*
खबर/मैहर श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष की घोषणा होने पर पत्रकारों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है इसी कड़ी में श्रमजीवी पत्रकार संघ के सक्रिय सदस्य एवं पत्रकार उमेश चौधरी ने मैहर विधायक के अनुज एवं जनप्रिय व्यक्तित्व श्रीनिवास चतुर्वेदी (लल्लू महाराज) से भेंट कर उन्हें इस महत्वपूर्ण निर्णय और सहयोग के लिए कोटि-कोटि बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है
*पत्रकार हितों के लिए जताई प्रतिबद्धता*
उमेश चौधरी ने कहा कि लल्लू महाराज का सदैव पत्रकारों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और स्नेह रहा है उनकी प्रेरणा से संगठन को एक नई दिशा और मजबूती मिलेगी उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जिले के पत्रकारों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से होगा और पत्रकारिता के स्तर को और ऊंचा उठाने के प्रयास किए जाएंगे
*सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई चर्चा*
मुलाकात के दौरान श्रीनिवास चतुर्वेदी (लल्लू महाराज) ने भी सभी पत्रकार साथियों को अपनी शुभकामनाएं दीं और समाज के प्रति उनके उत्तरदायित्वों को निष्ठापूर्वक निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर संगठन की मजबूती और भविष्य की कार्ययोजनाओं को लेकर भी संक्षिप्त चर्चा हुई