खबर

थाना मुंदी द्वारा नाबालिक बालिका का अपहरण करने एवं बलात्कार करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार खंडवा, 25 अप्रैल 2025

आदित्य उपाध्याय की रिपोर्ट
थाना मूंदी द्वारा नाबालिक बालिका का अपहरण करने एवं बलात्कार करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार
खंडवा, 25 अप्रैल 2025
पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा नाबालिग बालिकाओ की बरामदगी करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) खण्डवा श्री राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर)श्री महेन्द्र तारनेकर एवं एसडीओपी मूंदी रविन्द्र कुमार बोयट के निर्देशन में व थाना प्रभारी मूंदी निरी. राजेन्द्र नरवरिया के नेतृत्व में थाना मूंदी के अपराध क्रमांक 75/25 धारा 137(2),87,64(2)(M) B.N.S. 5L/6 पोक्सो एक्ट में रवि पिता विश्राम राठौर जाति बंजारा उम्र 22 साल निवासी बंजारी को गिर. किया गया।
घटना का विवरण :- फरियादी द्वारा थाना मूंदी पर अपराध क्रमांक 75/25 धारा धारा 137(2) B.N.S. का अपराध पंजीबद्ध कराया गया था । विवेचना के दौरान मुखबीर सूचना मिली कि संदेही आरोपी ग्राम बंजारी में है । निरीक्षक राजेन्द्र नरवरिया थाना प्रभारी मूंदी के नेतृत्व में सउनि सोहनसिंह मुजाल्दे, आर. 502 नरेन्द्र यादव टीम गठित कर ग्राम बंजारी में दबिश दी गई, जहा से अपह्रता नाबालिग बालिका को आरोपी रवि राठौर के कब्जे से बरामद किया तथा आरोपी को हिरासत मे लिया गया अपह्रता के कथन अनुसार धारा 87,64(2)(एम) बीएनएस एवं 5L/6 पाक्सो एक्ट का ईजाफा कर आरोपी रवि पिता विश्राम राठौर जाति बंजारा उम्र 22 साल निवासी बंजारी को गिर. किया गया। जिसे आज न्यायालय खण्डवा पेश किया गया, न्यायालय द्वारा आरोपी को जिला जेल खण्डवा भेजा गया ।
सराहनीय भूमिका :- थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र नरवरिया, उनि उमेश लाखरे ,सउनि सोहनसिंह मुजाल्दे, आर. 502 नरेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button