खबर

30 मिनट की बारिश में अंबेडकर पार्क मोहल्ले में जलभराव, घरों में घुसा पानी; नागरिकों ने उठाए जल निकासी व्यवस्था पर सवाल*

*30 मिनट की बारिश में अंबेडकर पार्क मोहल्ले में जलभराव, घरों में घुसा पानी; नागरिकों ने उठाए जल निकासी व्यवस्था पर सवाल*

*स्थानीय लोगों ने स्थायी समाधान की मांग की, नगर परिषद से नालियों और जल निकासी व्यवस्था में सुधार की अपेक्षा*

संवाददाता
पवई (पन्ना)
पवई नगर में लगभग 30 मिनट हुई तेज बारिश के बाद अंबेडकर पार्क मोहल्ले सहित कुछ अन्य क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई। जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण कई घरों में बारिश का पानी प्रवेश कर गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों में पानी भरने से दैनिक कार्य प्रभावित हुए तथा लोगों को सामान सुरक्षित स्थानों पर रखना पड़ा
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर के कई हिस्सों में सड़क निर्माण तो हुआ, लेकिन आवश्यकतानुसार नालियों एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई। उनका आरोप है कि इसी कारण प्रत्येक वर्ष बारिश के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है।
नागरिकों ने यह भी बताया कि लगभग छह माह पूर्व वार्ड क्रमांक 10, 11 एवं 14 क्षेत्र में लगभग 70 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य कराया गया था, लेकिन इसके बावजूद झंडा बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश के बाद भी सड़कों पर पानी भरने की समस्या बनी रहती है। लोगों ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराए जाने की भी मांग की है कुछ स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर की मूलभूत समस्याओं, विशेषकर जल निकासी, सड़क और सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता के साथ हल किए जाने की आवश्यकता है। उनका मानना है कि जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण कर समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना चाहिए नागरिकों ने नगर परिषद से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए, आवश्यक स्थानों पर नई नालियों का निर्माण कराया जाए तथा पुराने नालों की नियमित सफाई कराई जाए, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान इस प्रकार की स्थिति की पुनरावृत्ति न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button