खबर

झिरन्या में शासकीय आगनवाडी भवन से लोहे की 5 गाडर कीमती 60 हजार रुपये की चोरी करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार


खंडवा, 02 जून 2025
दिनांक 01.06.25 को फरियादी ज्ञानसिह पिता चैनसिंग गेहलोद जाति राजपुत निवासी खोखरिया ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 31.05.25 व 01.06.25 की दरमियानी रात्री में आंगनवाडी भवन ग्राम झिरन्या के उपर लगी 5 लोहे की गाडर कीमती 60 हजार रुपये को चुराकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना खालवा पर अप.क्र.209/25 धारा 305(e) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अनुविभागीय अधिकारी हरसूद श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में दिनांक 01.06.25 को आरोपी धर्मेन्द्र पिता किशनलाल जाति चमार उम्र 25 साल निवासी ग्राम झिरन्या को गिरफ्तार किया जाकर चोरी गया मश्रुका लोहे की गाडर कीमती 60 हजार रुपये की जप्त कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
सराहनीय भुमिका :- थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश सिंदिया, सउनि राधेश्याम मण्डलोई, आर. 101 अनिल, आर. 733 गौरी दिक्षित, आर.82 शैलेन्द्र सोलंकी थाना खालवा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button