खबर
आरती झा को किया सम्मानित l
चेतना प्रसारण न्यास, शिवपुरी ने ‘आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती’ के अवसर पर आरती झा को सम्मानित किया। ‘पत्रकारिता तब से अब तक’ विषय पर हुई चर्चा भी बेहद प्रेरणादायक रही।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मध्यप्रदेश सिंधी साहित्य अकादमी के निदेशक श्री राजेश वाधवानी जी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक श्री प्रमोद भार्गव जी ने की, और विशिष्ट अतिथि अपना घर आश्रम के अध्यक्ष श्री रमेशचन्द्र अग्रवाल जी रहे l