खबर

गुर्जर छात्रावास खंडवा को मिला नया अध्यक्ष।

शनिवार को खंडवा स्थित गुर्जर छात्रावास परिसर में रेवा गुर्जर समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता की जिला गुर्जर समाज अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम पटेल ने।

इस बैठक में समाज के सौ से अधिक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
मुख्य एजेंडा था – छात्रावास के नए अध्यक्ष का चयन।

विचार-विमर्श के बाद सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से लोनारा निवासी धरमचंद पटेल के नाम पर मुहर लगाई।
डॉ. पटेल ने औपचारिक रूप से उनके नाम की घोषणा की।

धरमचंद पटेल ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर सभी का आभार व्यक्त किया
और कहा कि छात्रावास परिसर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
साथ ही, उन्होंने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ काम करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष छितर लाहौरिया, भाईराम पटेल, शोभाराम पटेल, मनोज पटेल, सुभाष पटेल,
और जगदीश पटेल समेत अनेक वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन किया जमाटी निवासी उमेश पटेल ने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button