खबर

निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराएं: प्रभारी मंत्री श्री परमार*

*निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराएं: प्रभारी मंत्री श्री परमार
*पॉलीटेक्निक महाविद्यालय एवं आईटीआई में निर्धारित सीट क्षमता के विरूद्ध हो शत-प्रतिशत प्रवेश*
*विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए गए निर्देश*

रिपोर्टर -एम पी सी जी Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री तथा पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा है कि निर्माण विभागों से संबंधित अधिकारी समय सीमा में गुणवत्तापरक कार्य सुनिश्चित कराएं। निर्माण कार्यों के निर्बाध रूप से संचालन की निरंतर मॉनीटरिंग भी करें और किसी समस्या पर अविलंब अवगत कराया जाए। प्रभारी मंत्री श्री परमार ने रविवार को कलेक्टेªट सभाकक्ष मंे विभागीय अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस दौरान गत बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश भी दिए। बैठक में पन्ना विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह सहित विधायक गुनौर डॉ. राजेश वर्मा, बृजेन्द्र मिश्रा, नपाध्यक्ष मीना पाण्डेय, कलेक्टर सुरेश कुमार, पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण एस थोटा, जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी एवं अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
प्रभारी मंत्री ने समीक्षा बैठक के अवसर पर विभागवार विस्तृत समीक्षा कर सभी अधिकारियों को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ समय सीमा में प्रदान करने के निर्देश दिए। इस दौरान शिक्षा विभाग अंतर्गत शालाओं में विद्यार्थियों के नामांकन एवं प्रवेश, छात्रवृत्ति वितरण, निःशुल्क गणवेश व किताब वितरण की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और समारोहपूर्वक छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण तथा शाला मरस्मत के संबंध में निर्देश दिए। इसी तरह उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय खोरा में पद पूर्ति तथा शासकीय कन्या महाविद्यालय पन्ना के पुराने भवन में विधि महाविद्यालय की स्थापना के लिए आवश्यक प्रयास करने की बात कही। तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा अवगत कराया गया कि पन्ना महाविद्यालय में मैकेनिकल ब्रांच की समस्त सीट में प्रवेश हो चुके हैं, जबकि अन्य तीन ब्रांच तथा पवई महाविद्यालय में दो ब्रांच में कुछ सीटें रिक्त हैं। इस पर प्रभारी मंत्री द्वारा आगामी दिवसों में निर्धारित सीट क्षमता के विरूद्ध शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करने तथा माइनिंग इंजीनियरिंग के डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू करने के संबंध में प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी दिए।
*ककरहटी के पूर्व सीएमओ के विरूद्ध जांच उपरांत एफआईआर के निर्देश*
प्रभारी मंत्री ने नगरीय निकाय अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। नगर परिषद ककरहटी अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत एक हितग्राही को समान किश्त की तीन बार राशि जारी करने पर मामले की जांच उपरांत तत्कालीन सीएमओ के विरूद्ध पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए। एकल और समूह नल जल योजनाओं के कार्यों में त्वरित रूप से शिकायत निराकरण व्यवस्था सुनिश्चित कर खराब सड़कों के रेस्टोरेशन के लिए निर्देशित किया गया। मझगांय समूह परियोजना अंतर्गत लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण कर ग्राम बालूपुर के विस्थापित शेष लोगो को राशि के अविलंब वितरण की बात कही। इसी तरह कल्दा में राजस्व विभाग द्वारा नामांतरण शिविर लगाने, हरसा-बगौहा सड़क निर्माण की दिक्कतों को दूर करने सहित अजयगढ़ विकासखण्ड की बनहरी समिति में नियम विरूद्ध भर्ती के मामले में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि सभी शासकीय छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों के लिए मूलभूत सुविधाओं का प्रबंध हो। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा फसल उपार्जन की स्वयं पंजीयन प्रक्रिया का पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जाए। जिले में उर्वरक उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की निगरानी भी करें। पन्ना विधायक द्वारा बैठक में पन्ना-पहाड़ीखेरा सड़क की कुछ स्थानों पर मरम्मत कार्य के संबंध में ध्यान आकृष्ट कराया गया। इसी तरह सकरिया-डिघौरा की 1.5 किमी खराब सड़क तथा महेबा-गुनौर एवं एक अन्य सड़क की जांच की मांग गुनौर विधायक द्वारा की गई।
*सोनोग्राफी मशीन संचालन के लिए करें प्रयास*
प्रभारी मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिला अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन संचालन के लिए रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की कार्रवाई, पन्ना में स्वीकृत मेडिकल कॉलेज के संबंध में आगामी कार्यवाही तथा नवीन एम्बुलेंस वाहन के बेहतर रूप से संचालन के लिए कहा। साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं में हितग्राहियों को समय पर राशि का भुगतान करने के निर्देश दिए। गत वर्ष में स्वीकृत आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण कार्यों के प्रगति की जानकारी लेकर भवन विहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को आवश्यकतानुसार अतिरिक्त भवन वाले स्कूलों में शिफ्ट करने तथा स्थान परिवर्तन की स्थिति में अविलंब प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश भी दिए। प्रभारी मंत्री द्वारा आगामी सप्ताह में पोषण पुनर्वास केन्द्रों से कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों के डिस्चार्ज उपरांत सीएसआर मद से माताओं को न्यूट्री बास्केट के वितरण तथा बतौर प्रोत्साहन राशि एक हजार रूपए प्रदान करने की कार्ययोजना की सराहना की गई।
*मत्स्यपालन विभाग के नवीन कार्यालय भवन की बनाएं कार्ययोजना*
समीक्षा बैठक में बेनीसागर तालाब के निकट संचालित मत्स्यपालन विभाग के नवीन कार्यालय भवन की स्थापना के लिए जमीन के चिन्हांकन पर भी चर्चा हुई। प्रभारी मंत्री ने मत्स्य पालकों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं व विक्रय की रणनीति के बारे में पूछा और अतिरिक्त आमदनी के स्त्रोत के संबंध में दिशा निर्देश दिए। ग्राम झुमटा में पूर्व में गैस रिसाव के कारण स्थानांतरित विद्यालय को पुनः पुराने स्कूल भवन में संचालन के लिए भी निर्देशित किया गया। इसके अलावा प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों के स्वीकृत और प्रगतिरत कार्यों की जानकारी भी ली। जनअभियान परिषद अंतर्गत जनआंदोलन के रूप में माटी के गणेश की स्थापना तथा इसके लिए एक स्थान पर स्कूली बच्चों को एकत्रित एवं प्रेरित कर मूर्ति निर्माण करने तथा इसमें समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने की सलाह भी दी। इसके अलावा परिषद के माध्यम से प्लास्टिक मुक्त अभियान संचालित करने और ग्राम में बर्तन बैंक स्थापित करने के लिए भी कहा। श्रम विभाग की संबल योजना का समय सीमा में लाभ प्रदान करने तथा पशुपालन विभाग द्वारा बेरोजगार युवाओं को विभागीय योजना से लाभांवित करने सहित पवई में स्वाबलंबी गौशाला के संचालन के लिए विचार विमर्श किया गया। एक पेड़ मां के नाम अभियान तथा एक बगिया मां के नाम अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में भी चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त छत्रसाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में बजट राशि आवंटन के बावजूद गत 15 वर्ष से लंबित कन्या छात्रावास निर्माण के संबंध में परीक्षण के निर्देश भी दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button