खबर

आज भक्तिरस में डूबेगा पवई, भव्य रथ पर विराजेंगे भगवान जगन्नाथ स्वामी*

*आज भक्तिरस में डूबेगा पवई, भव्य रथ पर विराजेंगे भगवान जगन्नाथ स्वामी*e

‘*जय जगन्नाथ’ के उद्घोष, पुष्पवर्षा और भजन-कीर्तन के बीच निकलेगी ऐतिहासिक रथयात्रा, नन्ही पवई में होगा प्रथम पड़ाव*

संवाददाता
पवई। आस्था, श्रद्धा और सनातन संस्कृति का महापर्व भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की ऐतिहासिक रथयात्रा आज पवई नगर में पूरे धार्मिक उल्लास और भव्यता के साथ निकाली जाएगी। भगवान श्री जगन्नाथ, बड़े भाई भगवान बलभद्र एवं बहन देवी सुभद्रा सुसज्जित रथ पर विराजमान होकर हजारों श्रद्धालुओं के साथ नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करेंगे। रथयात्रा को लेकर पूरे नगर में उत्साह का माहौल है और हर ओर “जय जगन्नाथ” के जयघोष सुनाई देंगे।
रथयात्रा में श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे, बैंड और भक्ति संगीत की मधुर धुनों के बीच नाचते-गाते हुए भगवान के रथ के साथ चलेंगे। नगर के विभिन्न स्थानों पर भगवान की आरती, पुष्पवर्षा और स्वागत की विशेष तैयारियां की गई हैं। मुख्य मार्गों को आकर्षक सजावट, ध्वज-पताकाओं और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है, जिससे पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आएगा।
परंपरा के अनुसार रथयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई नन्ही पवई पहुंचेगी, जहां भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी प्रथम दिवस का विश्राम करेंगे। रथयात्रा में पवई सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
रथयात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखते हुए रथयात्रा में सहभागी बनने और भगवान जगन्नाथ स्वामी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

विशेष: मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में श्रद्धापूर्वक शामिल होने और रथ के दर्शन करने मात्र से भक्तों को विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है तथा जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल का आगमन होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button