हरसूद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध रूप से शराब का परिवहन करते दो आरोपी के कब्जे से 61 लीटर 800 मिली लीटर शराब एवं मोटर साईकल की गई जप्त*
*हरसूद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध रूप से शराब का परिवहन करते दो आरोपी के कब्जे से 61 लीटर 800 मिली लीटर शराब एवं मोटर साईकल की गई जप्त*

खंडवा पुलिस द्वारा लगातार तत्परता से कार्यवाही करते हुए अवैध गतिविधी मे संलिप्त आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम मे थाना हरसूद पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए आरोपी:-
(01) दीपक पिता परसराम अंकिल निवासी ग्राम बरुड़ थाना हरसूद,
(02) सिद्धार्थ पिता श्रवण कुमार निवासी गोविन्द नगर विश्व विद्यालय रीवा जिला रीवा
के कब्जे से 01 पेटी (12 नग) किंगफ़िशर बीयर, 18 नग केन लिमोंड बियर, 02 पेटी रॉयल सेलेक्ट (200 क्वाटर), 03 पेटी प्लेन देशी मदिरा सफेद कुल शराब 61 लीटर 800 ml किमती 35300/- रुपए की जप्त कर आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
घटना विवरण:- थाना हरसूद पुलिस को क्षेत्र भ्रमण के दौरान अवैध रूप से शराब का परिवहन करने कि सुचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना अनुसार योजना बनाकर दबिश देकर आरोपीगण को पकड़ कर तलाशी लेने पर 01 पेटी (12 नग) किंगफ़िशर बीयर, 18 नग केन लिमोंड बियर, 02 पेटी रॉयल सेलेक्ट (200 क्वाटर), 03 पेटी प्लेन देशी मदिरा सफेद *कुल शराब 61 लीटर 800 ml किमती 35300/- रुपए* की मिली। आरोपीगण द्वारा शराब परिवहन सम्बन्धी दस्तावेज पेश नहीं किये गये आरोपीगण का यह कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से शराब एवं मोटरसाइकिल जप्त कर विधिवत कार्यवाही कर आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
सराहनीय कार्य:- थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश सिंदिया, स.उ.नि. ज्ञानसिंह, प्र.आर. विनोद तोमर, प्रआर शिवशंकर उपाध्याय,आरक्षक आनन्द द्वारा सराहनीय कार्य किया गया

