खबर
आहोर थाना क्षेत्र के बिछावाड़ी गांव की सरहद में शनिवार को एक खेत में जाल के पेड़ से युवक का शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
संजीव कूटल आहोर
आहोर थाना क्षेत्र के बिछावाड़ी गांव की सरहद में शनिवार को एक खेत में जाल के पेड़ से युवक का शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
…..मृतक की पहचान बिछावाड़ी निवासी 27 वर्षीय प्रकाश कुमार पुत्र हड़मानाराम मेघवाल के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकाश कुमार 21 जुलाई को घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। घटनास्थल पर मिला शव करीब चार दिन पुराना बताया जा रहा है। सूचना पर आहोर सीआई करनसिंह मय टीम मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया।
मौचरी के बाहर परिजन व समाज के लोग इकट्ठा हुये परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने की आशंका जताई , मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच में जुटी हुई है।

