खबर

सेवानिवृत होने पर खाद्य अधिकारी श्री तिवारी का विदाई समारोह के अंतर्गत हुआ स्वागत सम्मान।

सेवानिवृत होने पर खाद्य अधिकारी श्री तिवारी का विदाई समारोह के अंतर्गत हुआ स्वागत सम्मान।

खंडवा। जिले के जिला आपूर्ति अधिकारी अरुण कुमार तिवारी अपने 36 वर्ष 9 माह के सफलतम शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत हुए। उनकी बिदाई का कार्यक्रम ऋषभ गुप्ता कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभागार में रखा गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी , कर्मचारी खाद्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी ,गैस एजेंसियों के एसोसिएशन के पदाधिकारी पीडीएस दुकानों के प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर श्री तिवारी का सम्मान कर बधाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर महोदय द्वारा इनके कार्यों विभागीय योजनाओं के सफलता पूर्वक निर्वहन जैसे ई केवाईसी पीडीएस में अपात्र हितग्राहियों का विलोपन ,दुकानों से पंजीकृत उपभोक्ताओं को समय सीमा में लाभ दिलाना,अनियमितता करने वालों पर कठोर कार्यवाही सीएम हेल्पलाइन शिकायतो का त्वरित निराकरण, गरीबों को उनका हक का राशन दिलाने संबंधी उल्लेखनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए भावी जीवन हेतु मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया । इस मौके पर डॉक्टर जुगतावत, सुनील सकारगाये,भावी जिला आपूर्ति अधिकारी दिनेश सावले मंगलेश तोमर ने भी स्वागत कर अपने उदगार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन सुरेश संखेड़े जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम खंडवा ने किया ,एवं पूर्व में जिले में श्री तिवारी जी के कार्यकाल में पदस्थ रहे एसडीओपी जगदीश जगदीश उइके वर्तमान निवास दुर्ग छत्तीसगढ़ ने भी उपस्थित रहकर शुभकामनाएं दी और कार्यक्रम हेतु आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button