गोमाता हमारा संरक्षण करती है*- योगानंद सरस्वती केरल
*गोमाता हमारा संरक्षण करती है*- योगानंद सरस्वती केरल
गरोठ(मन्दसौर)/ 25 जनवरी, भानपुरा रोड़ पर स्थित मंगलम रिसॉर्ट में चल रही श्री गो कृपा कथा के पंचम दिवस एवं भारत के सभी 36 राज्यों के पूज्य संतो एवं गो प्रेमियों की उपस्थित में चल रहे चार दिवसीय गो सम्मान आह्वान अभियान कार्यशाला के चतुर्थ दिवस के प्रथम द्वितीय सत्र में गो सम्मान आह्वान अभियान की कार्य एवं कार्यकर्ता योजना रचना पर विस्तृत चर्चा करके गो सम्मान आह्वान जन जन का अभियान बने उसके लिए कार्यकर्ताओं ने देश की 5000 तहसील से 5 करोड़ सनातनियों को अभियान से जोड़कर *गो सम्मान दिवस* 27 अप्रैल 2026 को गोमाता की सेवा,सुरक्षा एवं सम्मान हेतु भारत के राष्ट्रीय,प्रधानमंत्री,राज्यपाल एवं प्रधानमंत्री को गोमाता को सम्मान दिलाने हेतु प्रार्थना की जाएगी ।
, कार्यशाला में केरल के कासरगोड जिले के उप्पला पूज्य स्वामी योगानंद सरस्वती जी महाराज
श्री नित्यानंद योगाश्रम उप्पला कासरगोड (,केरल) मलूक पीठाधीश्वर राजेन्द्र दास जी महाराज के कृपा पात्र गोपेश कृष्ण दास महाराज वृंदावन,विश्व ख्यात भजन सम्राट प्रकाश दास जी महाराज, श्री गोधाम महातीर्थ पथमेडा के संत पूज्य रविन्द्रानंद सरस्वती जी महाराज,राष्ट्र विचारक प्रकाश नारायण जी महाराज , पुष्कर के पूज्य रमण बापू जी महाराज एवं पंजाब के हरिनारायण गिरी जी महाराज एवं उड़ीसा के पूज्य संत क्रांति बाबा एवं मध्यप्रदेश से पूज्य अच्युतानंद जी महाराज,सनातन जी महाराज एवं चन्द्रमा दास जी एवं ध्रुव जी महाराज आदि पूज्य संतो ने गोमाता की सेवा,सुरक्षा एवं सम्मान में देशभर से आए गो प्रेमियों को गो सम्मान के लिए चलने वाले अभियान के लिए मार्गदर्शन किया ।
गो कृपा कथा के षष्ठम दिवस पर केरल से पधारे पूज्य योगानन्द सरस्वती जी महाराज ने बताया कि गोमाता हमारा संरक्षण करती है,हम तो उसकी सेवा ही कर सकते है ।
स्वामीजी ने केरल में गोमाता के प्रति हो रहें क्रूर अत्याचार की घटना के बारे में बताते हुए बताया कि केरल में बीच सड़क में गौमाताओं को काटकर बीफ डे मनाया जाता है, अर्थात लोग गोमाता को सड़क पर उल्टा लटकाकर उसके आधे अंग काटकर उसका क्रुदन माइक के माध्यम से सुनाकर नृत्य कर सनातनियों पर कटाक्ष करते है ।
केरल की इस घटना से आक्रोशित होकर बालोतरा से पधारे पूज्य सनातन जी महाराज ने कहा कि अगर हम अब भी नहीं चेते तो भारत के सनातनियों के भी केरल जैसे खुले में का जाएगा इसलिए भारत के सभी सनातनियों को गो सम्मान आह्वान अभियान से जुड़ना होगा।
सीकर से पधारे युवा संत चन्द्रमा दास जी महाराज ने बताया कि भारत के सभी सनातनी गोमाता को बचाने के लिए संवैधानिक पद्धति से प्रार्थना की जाएगी और बिहार जी आई भक्ति ने भारत की नारी शक्ति को गो आह्वान अभियान से जुड़ने का आग्रह किया।
गो कृपा कथा के षष्ठम दिवस पर श्री कामधेनु गो अभयारण्य सालरिया से लाल सिंह , कैलाश चौधरी अध्यक्ष पोरवाल समाज गरोठ, एवं ओमप्रकाश नागर परिवार गरोठ एवं श्री रास बिहारी गौशाला ग्राम ढाकनी के ग्वाल परिवार की ओर से गोमाता को चुनरी ओढ़ाई गई और कथा यजमान परिवार ठाकुर करण सिंह के परिवार की ओर से चुनरी यात्रा के मनोरथियों एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक के कार्यकर्ता महेंद्र सिंह जी गुर्जर बढ़िया मंडल कार्यवाहक , देवेंद्र सिंह जी गुर्जर उपखंड शारीरिक प्रमुख आदि अतिथि
आदि का बहुमान किया और अन्त में भगवती गोमाता की आरती के बाद कथा पंचम दिवस की कथा का समापन हुआ ।

