मुख्यमंत्री कन्या विवाह / निकाह योजना के अंतर्गत 197 जोड़ों का विवाह संपन्न

मुख्यमंत्री कन्या विवाह / निकाह योजना के अंतर्गत 197 जोड़ों का विवाह संपन्न
आज दिनांक 29 मार्च 2026 को जनपद पंचायत द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह / निकाह योजना कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में कुल 200 जोड़ों का पंजीयन किया गया था, जिसमें से 197 जोड़े उपस्थित रहे, जबकि 3 जोड़े अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित जोड़ों में 2 विवाह एवं 1 निकाह से संबंधित था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक मंजू दादू, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, जिला पंचायत सीईओ सृजन वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही जनपद स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की कन्याओं के विवाह/निकाह को संपन्न कराना था। इस अवसर पर सभी जोड़ों का सामूहिक रूप से विधिवत विवाह/निकाह कराया गया तथा उन्हें शासन की योजना के अंतर्गत आवश्यक सहायता प्रदान की गई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और पूरे आयोजन को व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
धन्यवाद।