पवई के अभिराज पैलेस में नवरात्रि पंचमी पर भव्य संध्या आरती
पवई के अभिराज पैलेस में नवरात्रि पंचमी पर भव्य संध्या आरत
*रिपोर्टर – एम पी सी जी Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट*
नवरात्रि के पावन अवसर पर पंचमी की संध्या के दिवस अभिराज पैलेस, पवई में विराजित माँ दुर्गा की संध्या आरती बड़े श्रद्धा और भक्ति भाव से संपन्न हुई।
माँ दुर्गा की संध्या आरती का आयोजन पुजारी कमलेश दुवे जी एवं माता के सेवक श्री रामायण सिंह परमार तथा दीपक सिंगरौल द्वारा किया गया। वहीं प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था साहब सिंह (राजा) के सहयोग से की गई।
कमेटी ने संभाली जिम्मेदारी
पूरे आयोजन में कमेटी के सदस्य — जगेस्वर पांडेय, मोनू सिंह, सोनू सिंह, दीपक सिंह, गुलाब सिंह, कल्लू सोनी, अनिल सोनी, बब्लू बागरी और लल्लू राजा ने माता के दरबार में सेवा कर आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा
माता के दरबार में नन्हीं बच्चियों ने भक्तिभाव से नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं महिलाओं ने जगराता कार्यक्रम के माध्यम से भक्तिरस से वातावरण को सराबोर कर दिया।
हजारों भक्त बने साक्षी
नगर और आसपास से आए हजारों श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर माँ दुर्गा से सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना की। भक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत यह कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।