खबर

गोवर्धन पूजा रुक्मणी विवाह कंस वध जैसे प्रसंगों ने किया भाव विभोर

गोवर्धन पूजा रुक्मणी विवाह कंस वध जैसे प्रसंगों ने किया भाव विभोर

भागवत कथा के पांचवें दिन पंडित शास्त्री ने दिए प्रेरणादायक उपदेश

रिपोर्टर – एम पी सी जी Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट

पावन- नगरी पवई सात बंगले परिसर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा के पांचवें दिन श्रद्धा,भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला शिक्षाविद नागेंद्र श्रीवास्तव एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रजनी श्रीवास्तव सहित समस्त श्रीवास्तव परिवार द्वारा आयोजन में श्री रुक्मणी विवाह का प्रसंग प्रख्यात वेदाचार्य पंडित रमेश शास्त्री के मुखारविंद से भव्यता के साथ संपन्न हुआ
पं रमेश कृष्ण शास्त्री महाराज ने अपनी ओजस्वी वाणी से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से लेकर कालिया मार्दन गोपी चीरहरण, महारास लीला,गोवर्धन पूजा,कंस वध एवं रुक्मणी विवाह जैसे दिव्य प्रसंगों का सजीव वर्णन किया रुक्मणी विवाह के मंचन के दौरान पंडाल जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे कथावाचक पं. शास्त्री ने कहा कि भागवत मइया में अपार महाशक्ति निहित है उन्होंने कहा श्रीमद् भागवत कथा मोक्षदायिनी है जीवन में जब भी भगवन्नाम और कथा श्रवण का अवसर मिले, उससे विमुख नहीं होना चाहिए भागवत कथा का अमृतमय प्रवाह मानव जीवन को सत्मार्ग की ओर प्रेरित करता है कथा स्थल पर वातावरण पूर्णतः भक्तिमय, एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा बड़ी संख्या में-श्रोतागण उपस्थित होकर अमृत ज्ञान का लाभ ले रहे हैं और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का रसास्वादन कर रहे हैं वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा प्रतिदिन भगवान कृष्ण एवं राधा सहित अलग-अलग प्रस्तुतियां लोगों को आकर्षित कर रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button