खबर

तराना प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री को गो नवरात्रि महामहोत्सव का आमंत्रण*

तराना- बड़ौद -आगर/19 अक्टूबर,श्रीकृष्ण योगेश्वर गोशाला बरगडी में 22 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक होने जा रहें गो नवरात्रि महामहोत्सव में पधारने के लिए श्रीकृष्ण योगेश्वर गोशाला बरगडी के अध्यक्ष नारायण सिंह सोलंकी टिपू खेड़ा ने आगर बडौद विधायक क्षेत्रीय विधायक माधव सिंह (मधु)गहलोत,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुर सिंह चौहान के साथ मध्यप्रदेश के गो सेवक मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को श्रीकृष्ण योगेश्वर गोशाला बरगडी में होने वाले गो नवरात्रि महामहोत्सव में आने का आमंत्रण पत्र दिया जिस पर मुख्यमंत्री महोदय ने 28 से 30 अक्टूबर 2025 के मध्य आने का भरोसा दिया ।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के आगर मालवा,उज्जैन,रतलाम एवं राजस्थान के झालावाड़ जिले की सीमा पर स्थित श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला बरगडी में दीपावली के दूसरे दिन कार्तिक शुक्ला प्रतिपदा से कार्तिक शुक्ला अक्षय नवमी तदनानुसार 22 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित हो रहें गो नवरात्रि महामहोत्सव में 31 वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा के प्रणेता व श्री गोपाल परिवार संघ के संस्थापक ग्वाल सन्त पूज्य स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज के मुखारविंद से भव्य श्री गो कृपा कथा एवं महोत्सव में गो पुष्टि महायज्ञ,अखंड सुरभि संकीर्तन, श्री सुरभि मंत्र जप अनुष्ठान,रात्रिकालीन भजन संध्या व ग्वाल प्रशिक्षण एवं पंचगव्य उत्पाद प्रशिक्षण शिविर सहित विभिन्न आयोजन के साथ गोवर्धन पूजा एवं गोपाष्टमी पर गोचारण लीलाओं जैसे दिव्य एवं भव्य आयोजन 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 के मध्य होंगे साथ ही महामहोत्सव में पूज्य श्री बृज बिहारी सरकार अनिकेत कृष्ण जी महाराज के दिव्य दरबार के माध्यम से क्षेत्र के लोगों की समस्या का समाधान भी इस महामहोत्सव में दिव्य दरबार के माध्यम से होगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button