ठेकेदार ने एक वर्ष पहले ही इस सड़क को पीडब्ल्यूडी विभाग को हैंडओवर किया, जो अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है*
- *ठेकेदार ने एक वर्ष पहले ही इस सड़क को पीडब्ल्यूडी विभाग को हैंडओवर किया, जो अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है*
*नारायणपुर से धौडाई नया सीसी रोड का टेंडर होने से ठेकेदार को दोहरा लाभ,ना मरम्मत का झंझट ना खर्च करने का कोई फायदा देख, सब के मुह मे लड्डू ही लड्ड*
*₹156 करोड़ की लागत से बनी 43 किलोमीटर सड़क एक साल में ही हुई ध्वस्त — ठेकेदार पर कार्रवाई करे प्रशासन: नरेन्द्र नाग, अध्यक्ष बस्तर लोकसभा, आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*
*नारायणपुर से धौड़ाई तक की सड़क की स्थिति दयनीय, आम आदमी पार्टी ने की तत्काल मरम्मत की मांग -रामलाल दुग्गा*
नारायणपुर।
आम आदमी पार्टी के बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने नारायणपुर से धौड़ाई तक की सड़क की अत्यंत खराब स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ₹156 करोड़ की लागत से निर्मित यह 43 किलोमीटर लंबी सड़क मात्र एक वर्ष में ही पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।
श्री नाग ने बताया कि ठेकेदार ने निर्माण कार्य पूर्ण कर सड़क को लगभग एक वर्ष पूर्व पीडब्ल्यूडी विभाग को हैंडओवर किया था, किंतु कार्य की घटिया गुणवत्ता के कारण सड़क अब पूरी तरह उखड़ चुकी है। इसके चलते आम जनता, विद्यार्थी, मरीज और ग्रामीण प्रतिदिन भारी परेशानी और जोखिम झेल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार द्वारा गंभीर लापरवाही और भ्रष्टाचार किया गया, जो सरकारी धन की बर्बादी का उदाहरण है। “यह भ्रष्टाचार और लापरवाह ठेकेदारी का जीता-जागता प्रमाण है, जिसे अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता,” उन्होंने कहा।
कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने इस संबंध में कलेक्टर महोदया, नारायणपुर को एक ज्ञापन सौंपकर निम्नलिखित मांगें रखी हैं —
1. संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध तत्काल जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए।
2. सड़क की मरम्मत व पुनर्निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए।
3. भविष्य में निर्माण गुणवत्ता की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
आंदोलन की चेतावनी
श्री नाग ने कहा कि यदि जिला प्रशासन ने एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं की, तो आम आदमी पार्टी जनहित में अर्धनग्न होकर सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी किसी भी कीमत पर आम जनता के साथ हो रहे अन्याय और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी आज के ज्ञापन देने मे नारायणपुर ब्लाक अध्यक्ष रामलाल दुग्गा, रूगधर नेताम व अन्य साथी उपस्थित थे।
मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी – नारायणपुर (छत्तीसगढ़)
📞 संपर्क: 91790-35323