खबर

मुख्यमंत्री संजीवनी हॉस्पिटल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन*

संवाददाता शलभ चौहान सीहोर

*मुख्यमंत्री संजीवनी हॉस्पिटल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

सीहोर, मध्य प्रदेश – मुख्यमंत्री संजीवनी हॉस्पिटल, लेबर कॉलोनी, सीहोर में आज एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में दंत चिकित्सा, महिला चिकित्सक द्वारा जांच, टीवी जांच और अन्य प्रकार की जांच निशुल्क की गई।

यह शिविर “स्वस्थ नई सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया था, जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे मध्य प्रदेश में चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना और उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करना है।

शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। डॉक्टर शुभम परमार ने सभी मरीजों का परीक्षण किया, जबकि दंत चिकित्सा के लिए गगन नामदेव और आंखों की जांच के लिए सेवा सदन की टीम ने सभी पेशंटों का इलाज किया। आंगनबाड़ी की सहायिकाओं ने भी इस शिविर में सहयोग किया।

शिविर में सभी पेशंटों की बीपी और शुगर की प्राथमिक जांच की गई। पार्षद प्रदीप गौतम ने लोगों में प्रचार-प्रसार कर इस शिविर में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
Bite हरिओम मेवाड़ा APM

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button