आगामी त्यौहार को लेकर पवई थाना परिसर में पवई एसडीम सुश्री समीक्षा जैन की अध्यक्षता मे एवं नगर परिषद सुश्री सीएमओ तबस्सुम खान की मौजूदगी में एवं नगर निरीक्षक त्रिवेंद्र त्रिवेदी के नेतृत्व में रखी गई शांति समिति की बैठक

बकरीद का त्यौहार 7 जुलाई को मनाया जाएगा
रिपोर्टर- Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट
पन्ना जिले की तहसील पवई के थाना परिसर प्रांगण में बकरीद त्यौहार पर्व को लेकर अमन शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए अनुविभागीय दंडाधिकारी राजस्व सुश्री समीक्षा जैन की अध्यक्षता में नगर परिषद सीएमओ सुश्री तबस्सुम खान की मौजूदगी में एवं नगर निरीक्षक त्रिवेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई
उक्त बैठक में उपस्थित लोगों ने अपने अपने सुझाव व्यक्त किए वहीं इस दौरान अधिकारियों ने त्योहार पर्व को लेकर कहा प्रेम भाई चारे सौहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद का पर्व मनाने तथा प्रशासन को सहयोग करने की अपील की गई वहीं बैठक के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा स्वच्छता और विधि व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण मनाने का निर्णय लिया गया सुरक्षा व्यवस्था पेयजल साफ सफाई बिजली आदि व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई बैठक के दौरान नगर निरीक्षक त्रिवेंद्र द्विवेदी ने कहा बकरीद पर्व को आपस में मिलजुल कर और सौहार्द के साथ मनाए उन्होंने कहा कि अगर किसी तरह की सूचना या समस्या आती है तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें इस दौरान उन्होंने कहा प्रतिबंधित मांस या आपत्तिजनक पोस्ट को सोशल मीडिया में नहीं डालने के साथ किसी भी तरह की अफवाह न फैलाने और शांति बनाए रखने की अपील की उन्होंने कहा अगर किसी तरह की कोई सूचना समस्या आती है तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें एवं पुलिस का सहयोग करें एवं असामाजिक तत्व किस्म के लोगों व हुड़दंगियों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है त्यौहार में किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी वहीं इस दौरान त्यौहार को परंपरागत एवं शालीन तरीके से मनाने पर जोर दिया गया एवं कुर्बानी के दौरान साफ सफाई और मर्यादा का विशेष ध्यान रखा जाए नियम तोड़ने वाले पर कार्यवाही की जाएगी और वहीं लोगों से अपील की कोई भी अफवाह न फैलाएं और न ही आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करें इस मौके पर अधिकारियों कर्मचारियों जनप्रतिनिधियों एवं दोनों समुदाय के गणमान्य नागरिक के साथ पत्रकारों सहित पुलिस स्टाफ की मौजूदगी रही

