खबर

पवई एसडीएम सुश्री समीक्षा जैन ने एसआईआर प्रक्रिया शत प्रतिशत पूर्ण करने वाले बीएलओ को किया सम्मानित*

*पवई एसडीएम सुश्री समीक्षा जैन ने एसआईआर प्रक्रिया शत प्रतिशत पूर्ण करने वाले बीएलओ को किया सम्मानित*

रिपोर्टर – एम पी सी जी Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट

चुनाव आयोग द्वारा 12 राज्यों में एसआईआर अर्थात विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक संचालित है। जिले में इस कार्य में लगे हुए एवं अपना शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जा रहा है। इसी के तहत मंगलवार को तहसील कार्यालय पवई में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पवई समीक्षा जैन एवं तहसीलदार त्रिलोक सिंह के द्वारा एसआईआर के कार्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने वाले बीएलओ एवं उनके सहायकों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
पवई के बूथ क्रमांक 130 से माध्यमिक शिक्षक अजित पाठक, हडा 136 से अमित कुमार जैन, सहायक मेहरबान सिंह एवं विजय कुमार गौतम, हिनौता 103 से शिवसागर कुंवर प्राथमिक शिक्षक, सहयोगी संध्या बड़गैया, आशा कार्यकर्ता अनीता पांडे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता 288 मैन्हा से ओमकार गौतम प्राथमिक शिक्षक एवं उनके सहयोगी गोविंद नामदेव, प्राथमिक शिक्षक, 284 मुड़वारी से अरविंद कुमार शर्मा प्राथमिक शिक्षक सहयोगी मयंक परौहा अतिथि शिक्षक, 259 सिजहटी से विजय कुमार पाठक प्राथमिक शिक्षक, 314 से प्राथमिक शिक्षक लल्लू सिंह उनके सहयोगी रामनारायण पांडे ग्राम रोजगार सहायक, 29 कुलुवा से सुनील कुमार साहू प्राथमिक शिक्षक एवं 70 बरतला से हनुमत सिंह ठाकुर प्राथमिक शिक्षक के साथ सुपरवाइजर हरिशंकर खटीक, सुनील कुमार गर्ग, हीरेंद्र सिंह, नीरज तिवारी, नरेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र खम्परिया शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button