खबर

हर परिवार एक एक गोवंश भी पाले तो एक भी गोवंश निराश्रित नहीं रहेगा*- सर्वेश यादव एडीएम सुसनेर

*हर परिवार एक एक गोवंश भी पाले तो एक भी गोवंश निराश्रित नहीं रहेगा*- सर्वेश यादव एडीएम सुसने
*सुसनेर SDM सर्वेश यादव ने विश्व के प्रथम गो अभयारण्य में गो पूजन कर मनाया अपना जन्मदिवस**
सुसनेर/- जनपद में स्थापित विश्व के प्रथम गो अभयारण्य में विगत 29 जुलाई को सालरिया ग्राम वासियों द्वारा गो अभयारण्य में जबरन जो गोवंश लाएं गए थे उस सम्बन्ध में गो अभयारण्य के सभागार में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री सर्वेश यादव एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री देवनारायण यादव ने सालरिया ग्राम वासियों के साथ बैठक कर गो अभयारण्य के साथ सामजस्य एवं आपसी तालमेल से कार्य कर गो सेवा में सहभागी बनने का सुझाव देते हुए कहां कि यह अभ्यारण्य मध्यप्रदेश का ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण भारत वर्ष में गो सेवा के कार्य के कीर्तिमान बढ़ाकर आपके गांव को गौरवान्वित कर रहा है साथ ही श्री यादव ने कहां कि जिस गोमाता को हमने गोमाता के रूप में स्वीकार किया है क्या हम उन गौमाताओं की अपने घर पर सेवा नहीं कर सकते ? अगर हर गांव का एक एक परिवार एक एक गोवंश की सेवा कर ले तो एक भी गोवंश सड़कों पर निराश्रित नहीं घूमेगा साथ ही जनपद पंचायत के कार्यकारी कार्यपालन अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी यांत्रिकी कार्यपालन विभाग एवं ग्राम पंचायत सालरिया के सचिव को निर्देश दिए कि आप लोग सालरिया ग्राम के जो निराश्रित गोवंश है उनके लिए छाया की व्यवस्था करे साथ ही श्री यादव ने ग्राम वासियों एवं गो अभयारण्य प्रबंधन से भी आग्रह किया कि आप लोग भी जनसहयोग से इन निराश्रित गोवंश के चारे पानी का सहयोग करावे।
बैठक में गो अभयारण्य के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर राहुल दांगी ने बताया कि गो अभयारण्य में वर्तमान में क्षमता से अधिक गोवंश है अर्थात 6561 एक वर्ष से ऊपर की आयु के एवं 723 एक वर्ष से कम आयु के बछड़े है अर्थात गो अभयारण्य में कुल 7284 गो वंश गो अभयारण्य में विराजित है जबकि गो अभयारण्य में 5000 गोवंश की छाया की व्यवस्था है यदि ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत एवं ग्राम वासियों के जन सहयोग से गो अभयारण्य में छाया की व्यवस्था हो जाती है तो गो अभ्यारण्य सालरिया ग्राम के वेदलक्षणा गोवंश की मातृत्व भाव से सेवा करने को तैयार है ।
बैठक से पूर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री सर्वेश यादव ने अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री देवनारायण यादव के साथ भगवती गोमाता की पूजन एवं आरती कर अपना जन्मदिवस मनाकर सभी गौमाताओं को गुड खिलाया साथ ही गो अभयारण्य प्रबंधक शिवराज शर्मा ने श्री यादव के जन्मदिवस पर गोमाता के गोबर से बनी गोमाता की छवि देकर बहुमान कर जन्मदिवस की बधाई दी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button