खबर

जिला स्तरीय परामर्श कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन की तैयारियों एवं आपदा योजनाओं में जेंडर समावेशन पर की चर्चा*


*रिपोर्टर – एम पी सी जी SKy इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट*

डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट द्वारा यू एन वीमेन इंडिया के सहयोग से बुधवार को मड़ला के एमपीटी होटल मे जेंडर प्रतिक्रियाशील आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय पर जिला स्तरीय परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय कार्यशाला में आपदा प्रबंधन की तैयारियों सहित आपदा योजना में जेंडर समावेशन के संबंध में चर्चा की गई। इसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों और सिविल सोसायटी संगठन के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी कर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर आपदा प्रबंधन के कार्य व दायित्वों में महिलाओं की बराबर भागीदारी सुनिश्चित करने तथा चुनौतियों से निपटने के तरीके व उपायों सहित लैंगिक दृष्टिकोण को एकीकृत करने के संबंध में विचार विमर्श किया गया।
मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर सुरेश कुमार द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। उन्होंने जिला स्तर पर आपदा योजनाओं व तैयारी संबंधी जानकारियों से अवगत कराते हुए कहा कि पन्ना जिला भौगोलिक दृष्टि से सभी मौसम में संवदेनशील है। उन्होंने कहा कि जलवायु जनित आपदाओं से बचाव सहित वृहद स्तर पर चेतावनी प्रणाली विकसित करने की आवश्यकता है। जिला कलेक्टर ने प्रत्येक क्षेत्र की भांति राहव व बचाव कार्य में भी महिलाओं की सहभागिता तथा जरूरत मुताबिक सुविधा उपलब्ध कराने की अपेक्षा की। इस अवसर पर सिविल सोसायटी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी जमीनी अनुभव साझा किए।
आपदा प्रबंधन संस्थान के अधिकारियों डॉ. जॉर्ज वी. जोसेफ, अभिषेक मिश्रा सहित यू एन वीमेन संस्था से जॉयत्री रे, डॉ. सोमभा मोहंती एवं अंशुल सक्सेना ने भी परामर्श सत्र में सक्रिय भागीदारी की। यूनीसेफ के प्रतिनिधि नरेन्द्र ने भी परामर्श में सहभागिता की। सभी वक्ताआंे द्वारा जिला आपदा प्रबंधन में जेंडर संवेदनशील दृष्टिकोण को शामिल करने की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया गया। द्वितीय सत्र में प्रतिभागियों ने जेंडर प्रतिक्रियाशील आपदा प्रबंधन योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए उपयोगी सुझाव दिए। साथ ही समूहवार चर्चाओं के माध्यम से प्रतिभागियों ने व्यवहारिक अनुभव भी साझा किए। आपदा प्रबंधन की प्रत्येक प्रक्रिया के तहत तैयारी से लेकर पुनर्वास तक महिलाओं की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button