खबर
ईव्हीएम वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण*

रिपोर्टर- SKY इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट
पन्ना कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने मंगलवार को राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईव्हीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान इंडियन नेशनल कांग्रेस से राजेश तिवारी एवं सरदार सिंह यादव, बहुजन समाज पार्टी से चौधरी एस.बी. रमन सहित अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी नीलाम्बर मिश्र, जिला कोषालय अधिकारी गौरव गुप्ता, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी अतुल एवं निर्वाचन पर्यवेक्षक उमाशंकर दुबे भी उपस्थित रहे।