खबर

इंदिरापुरम आर्य समाज मंदिर में धूमधाम से मना हरियाली तीज उत्सव

इंदिरापुरम आर्य समाज मंदिर में धूमधाम से मना हरियाली तीज उत्सव


*अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली*
गाजियाबाद। आर्य समाज मंदिर इंदिरापुरम में रविवार, 9 अगस्त को महिला प्रकोष्ठ की ओर से हरियाली तीज उत्सव बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक अंदाज में मनाया गया। कार्यक्रम की संयोजिका शशि प्रभा सराफ रहीं, जबकि आभा चौहान और सविता सिंह ने कार्यक्रम का कुशल संचालन करते हुए सभी को बांधे रखा।
कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ से हुई। इसके बाद मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें श्वेता आर्य शास्त्री प्रथम, किरण गुप्ता आर्य द्वितीय और निधि आर्य तृतीय रहीं। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में आदेश त्यागी, जयश्री सिंह और शैली गर्ग शामिल रहीं, जिन्हें महिला प्रकोष्ठ की मंत्री सविता सिंह ने ओम का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इसके बाद सावन के गीतों और नृत्य ने कार्यक्रम में रंग जमा दिया। आशा सिंगल ने सावन गीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी, वहीं अनीता गुप्ता, शशि प्रभा सराफ, श्वेता शास्त्री, सविता टंडन सहित अन्य महिलाओं ने भी गीत प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का खास आकर्षण फूलों से सजे झूले रहे, जिस पर महिलाओं और बच्चों ने झूलकर हरियाली तीज का आनंद लिया। अंत में सभी श्रद्धालुओं को घेवर, समोसे, ब्रेड पकौड़े और कोल्ड ड्रिंक सहित प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आर्य समाज मंदिर के पुरुष पदाधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया। हर्ष भाटिया, सुशील कुमार आर्य गर्ग, रविंद्र चौहान, राकेश आर्य, दिग्विजय सिंह आर्या, जयप्रकाश आर्य, मास्टर आर.पी. सिंह, प्रधान प्रदीप आर्य सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।
हरियाली तीज के इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सावन की खुशियों, संस्कृति और परंपरा का सुंदर संगम देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button