खबर

अमरकंटक में पर्यटकों एवं नर्मदा परिक्रमा वासियों का भारी संख्या में भीड़ ।

लोकेशन पुष्पराजगढ़
रिपोर्टर बी एल बचावले

पुष्पराजगढ़ / अमरकंटक

अनूपपुर जिले के पवित्र नगरी अमरकंटक में नए वर्ष 1 जनवरी 2026 के पावन पर्व पर अमरकंटक में पर्यटकों एवं नर्मदा परिक्रमा वासियों का भारी संख्या में भीड़ देखने को मिला ।

मां नर्मदा जी के उद्गम स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक में नए वर्ष 2026 के पावन पर्व पर मां नर्मदा जी के उद्गम स्थल अमरकंटक में भारी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक एवं मां नर्मदा परिक्रमा वासी मां नर्मदा जी के दर्शन के लिए पहुंचे । काफी संख्या में हर जगह दर्शनीय स्थलों में श्रद्धालुओं का सैलाब देखने को मिला
यहां पर प्रमुख दर्शनीय स्थल मां नर्मदा जी की उद्गम मंदिर ,माई की बगिया, सोनमुड़ा ,श्री कल्याण सेवा आश्रम, कपिलधारा ,दूध धारा, जलेश्वर, जैन मंदिर, शंभू धारा दुर्गा धारा चंडी गुफा,फर्श विनायक, सिद्धि विनायक ,बुद्ध विनायक, काली गुफा आदि प्रमुख दर्शनीय स्थल है ।
नव वर्ष 1 जनवरी 2026 की पावन पर्व पर अमरकंटक बांधा कपिलधारा जबलपुर तिराहा के पास अनुराग साहू के द्वारा चाय नाश्ता पूरी सब्जी एवं शुद्ध शाकाहारी भोजन के लिए होटल का शुभारंभ किया गया । जिसमें होटल मालिक अनुराग साहू के द्वारा नर्मदा परिक्रमा वासियों को जलपान चाय नाश्ता कराया जा रहा है।
बी एल बचावले की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button