खबर

अजयगढ़ से सतीश सिंह लोध

सावन के शुभ सोमवार पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने निकाली रैली

पन्ना। सावन मास के शुभ सोमवार के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से पन्ना से कालिंजर स्थित प्रसिद्ध नीलकंठ मंदिर तक रैली निकाली गई। रैली में विभाग से जुड़े आर एफ ख़ान जी और के पी राजा जी और सदस्यों एवं अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

रैली के दौरान भगवान भोलेनाथ के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने नीलकंठ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन एवं पूजन-अर्चन किए।
रामनगर में जनपद सदस्य श्री लालाराम सिंह जी खोरा द्वारा सभी श्रद्धालुओं को फलाहार कराया गया। इस सेवा कार्य के लिए रैली में शामिल लोगों ने उनका आभार व्यक्त किया।

सावन सोमवार के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक यात्रा ने क्षेत्र में भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
अजयगढ़ से सतीश सिंह की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button