खबर

संभागायुक्त ने की 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तैयारियों की समीक्षा*


रिपोर्टर- SKy इंडिया टीवी समीम खान की रिपोर्ट

स्वस्थ्य भारत बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार, 21 जून को अपनी सहभागिता कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएं। उक्त निर्देश संभाग कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने आज योग दिवस की संभागीय समीक्षा बैठक में दिए। इस अवसर पर उन्होंने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अधिकाधिक सहभागिता के उद्देश्य से संभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने विभाग के लोकसेवकों सहित लक्षित समूह के अधिक से अधिक पंजीयन कराएं, जिससे हर नागरिक योग को जीवनशैली में शामिल करें और स्वस्थ्य रहें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य भारत बनाने के लिए हम सभी को योग अवश्य करना चाहिए, जिससे कि स्वस्थ्य एवं विकसित भारत बन सके। उन्होंने कहा कि पूरे उत्साह एवं मनोभाव से योग दिवस पर स्वेच्छा से योग में शामिल हों।
संभाग कमिश्नर डॉ. रावत ने कहा कि संभाग के सभी नगरीय निकायों के वार्ड, समस्त ग्राम पंचायत, सभी संस्थाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, एनसीसी, एनएसएस, शिक्षा विभाग, महाविद्यालय, स्वसहायता समूह के सदस्य, छात्र-छात्राएं योग दिवस के कार्यक्रम में सहभागिता करें। सभी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए एवं उनकी उपस्थिति भी सुनिश्चित कराई जाए।
संभागायुक्त ने बताया कि भारत सरकार के द्वारा इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य के लिए योग की थीम दी गई है, जिसको हमें सार्थक करना होगा। आयुष विभाग के डॉ. आशीष पटेल ने बताया कि भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन के द्वारा जो निर्देश प्रदान किए गए हैं, उसके अनुसार सभी अधिक से अधिक संख्या में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शामिल होकर फोटो आयुष विभाग की साइट पर अपलोड करना होगी। आयुक्त सागर संभाग की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग में जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी एवं जिले के अन्य अधिकारीगण भी वर्चुअल शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button