स्वर्गीय यदुपति सिंघानिया की 73वीं जयंती पर जेके सीमेंट की जनसेवा पहल*
*स्वर्गीय यदुपति सिंघानिया की 73वीं जयंती पर जेके सीमेंट की जनसेवा पहल*



*विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर से सप्ताह भर चलने वाले सामाजिक कार्यक्रमों का शुभारंभ*
*29 सितंबर को होगा मेगा स्वास्थ्य शिविर*
रिपोर्टर
पन्ना। जेके सीमेंट के पूर्व चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक स्वर्गीय यदुपति सिंघानिया की 73वीं जयंती के अवसर पर जेके सीमेंट द्वारा सप्ताह भर चलने वाले सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। इसी क्रम में 27 सितंबर को पन्ना जिले में स्थित जेके सीमेंट परिसर में विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा अपनी आंखों की जांच कराई। जांच के उपरांत जरूरतमंद लोगों को संस्थान की ओर से निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की गई है।
जेके सीमेंट प्रबंधन के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को उनके नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा जरूरतमंद लोगों तक जनसेवा की सुविधाएं पहुंचाना है।
*स्वस्थ समाज, सशक्त भविष्य’ की दिशा में पहल*
जेके सीमेंट के यूनिट हेड एवं एचआर प्रमुख ने बताया कि संस्थान की सोच ‘एक स्वस्थ समाज, सशक्त भविष्य की ओर एक मजबूत कदम’ की दिशा में कार्य करने की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य और खुशहाली को प्राथमिकता देते हुए स्वर्गीय यदुपति सिंघानिया के समाजसेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विचारों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
*29 सितंबर को होगा मेगा स्वास्थ्य शिविर*
सप्ताह भर चलने वाले सामाजिक सेवा कार्यक्रमों की श्रृंखला में 29 सितंबर को जेके सीमेंट परिसर, पन्ना जिले में मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें क्षेत्र के ग्रामीणों सहित आम नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की व्यवस्था रहेगी।
प्रबंधन के अनुसार शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच की जाएगी तथा आवश्यकतानुसार चिकित्सा परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी।
जेके सीमेंट की ओर से आयोजित यह सेवा अभियान स्वर्गीय यदुपति सिंघानिया की 73वीं जयंती के अवसर पर सप्ताह भर विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से जारी रहेगा। कार्यक्रम के जरिए क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
