पुलिस शहीद दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संवाददाता प्रदीप ठाकुर
DATE- 21 OCTOBER 2025
ANCHOR –
पर देशभर में शहीद हुए पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। केबिनेट मंत्री विजय शाह, खंडवा एसपी मनोज कुमार राय, खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता, महापौर अमृता यादव सहित पुलिस के जवानों ने शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। खंडवा पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों के सम्मान में परेड की सलामी भी दी गई। इस अवसर पर पुलिस जवानों ने शोक में अपना शस्त्र झुकाते हुए शहीदों को अनूठे अंदाज में श्रद्धांजलि दी। इतना ही नहीं खंडवा के शहीद हुए पुलिस जवान के परिवार के लोगों को शॉल श्रीफल से मंत्री विजय शाह के साथ साथ खंडवा कलेक्टर, एसपी के द्वारा सम्मानित भी किया l
