खबर

6वर्ष से फरार ₹5000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार*

*6 वर्ष से फरार ₹5000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार*

*नाबालिक अपहरण प्रकरण में गुजरात से पकड़ा गया आरोपी*

*रिपोर्टर – एम पी सी जी Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट*

पन्ना पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों को लंबित प्रकरणों में फरार आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में थाना पवई पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक लंबे समय से फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
प्रकरण में फरियादी द्वारा दिनांक 24/05/2020 को अपनी नाबालिक पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिस पर थाना पवई में अपराध क्रमांक 253/2020 धारा 363 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। घटना के लगभग एक माह पश्चात अपहृत बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया था तथा प्रकरण में धारा 366 भादवि का इजाफा किया गया। किंतु आरोपी घटना के समय से ही पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।
आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए गए तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला पन्ना द्वारा आरोपी पर ₹5000 का इनाम भी घोषित किया गया था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह एवं एसडीओपी पवई श्रीमती भावना दांगी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पवई निरीक्षक श्री सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की पतारसी की गई। तत्पश्चात आरोपी को कच्छ (गुजरात) से अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे उप जेल पवई भेज दिया गया है।

*उल्लेखनीय भूमिका*
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पवई निरीक्षक श्री सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक बुद्ध सिंह यादव, आरक्षक राजेश बरखने एवं साइबर सेल टीम पन्ना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button