खबर

लिटल स्टेप्स हाई स्कूल, अनूपपुर ने रचा इतिहास – 30 से अधिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक से स्वच्छता का संदेश

लिटल स्टेप्स हाई स्कूल, अनूपपुर ने रचा इतिहास – 30 से अधिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक से स्वच्छता का संदे

बी एल बचा वले

अनूपपुर।

लिटल स्टेप्स हाई स्कूल, अनूपपुर के विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाते हुए इतिहास रच दिया है। विद्यालय के छात्रों ने पूरे जिले में 30 से अधिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर स्वच्छता का संदेश दिया।

यह नाटक केवल चौक-चौराहों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विभिन्न शासकीय कार्यालयों और यहाँ तक कि जिला कलेक्टर कार्यालय तक पहुँचा। हर जगह अलग-अलग छात्रों ने अपनी अनोखी शैली में प्रस्तुति देकर लोगों को साफ-सफाई और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय का मानना है कि बच्चों द्वारा किया गया यह प्रयास न केवल जागरूकता फैलाएगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करेगा।

अनूपपुर जिले में पहली बार किसी विद्यालय ने इतने बड़े स्तर पर लगातार नुक्कड़ नाटक कर स्वच्छता को जन-जन तक पहुँचाने का सफल प्रयास किया है। यह अभियान विद्यार्थियों की ऊर्जा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी का अनोखा उदाहरण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button