खबर

जिसके जीवन में गुरु नहीं,उनका जीवन शुरू नहीं*- कमलेश भाई शास्त्री


*बालविवाह जैसी कुप्रथा को मिटाने के लिए समाज शासन का सहयोग करे*- कमलेश भाई शास्त्री,
*सालरिया बावड़ी के नवनिर्मित भव्य मन्दिर के अक्षय तृतीया को अपने नवग्रह परिवार के साथ विराजेंगे भगवान शनिदेव*
सुसनेर/29 अप्रैल,जनपद सुसनेर की ग्राम पंचायत सालरिया में नव निर्मित शनिदेव व नवग्रह मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में चल रही सप्त दिवसीय श्रीराम कथा के समापन दिवस पर क्रांतिकारी कथा प्रवक्ता कमलेश भाई शास्त्री ने मनुष्य जीवन में चार बाते अपनाना आवश्यक बताया और ये चार बाते एक गुरु,एक ग्रन्थ,एक मंत्र एवं एक ईष्ट ये सब जीवन की चारपाई है ,जिसमें से सबसे महत्वपूर्ण भूमिका। गुरु की है और जिसने गुरु को अपना लिया तो शेष तीन गुरु के माध्यम से मिल जाती है और जिसके जीवन में गुरु नहीं उसका जीवन शुरू नहीं अर्थात गुरु को भगवान से भी बड़ा माना है क्योंकि अनाथ इंसान जिन्दा रह सकता है,लेकिन जिसके जीवन में गुरु नहीं,उसका कोई ठिकाना नहीं और गुरु के बिना किसी ने भव को पार नहीं किया हैऔर जो समाज के लिए देना जानता है,वह समाज को कुछ देता है,वहीं सच्चा गुरु है ।
शास्त्री जी ने नकारात्मक ऊर्जा के बजाय सकारात्मक ऊर्जा पर ध्यान देने की सीख देते हुए अक्षय तृतीया,भगवान परशुराम जी के अवतरण दिवस एवं सालरिया बावड़ी में कल से अपने नवनिर्मित मंदिर में भगवान शनिदेव नवग्रह देवताओं के साथ विराजने की सब को बधाई देते हुए बाल विवाह जैसी कुप्रथा को मिटाने के लिए हमें सरकार का सहयोग करना चाहिए क्योंकि विवाह एक रस्म है,जिसे बालक एवं बालिका दोनों को निभाना है और वह परिपक्व अवस्था में हो तो दोनों के विकास के लिए अच्छा है ।
शास्त्रीजी ने सनातन को जीवित रखने के लिए ब्राह्मण की अहम भूमिका के बारे बताते हुए कहां कि कल अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम जी का प्रकट दिवस है और सभी देशवासियों को परशुराम जन्मोत्सव की बहुत बहुत बहुत बधाइयां ।
सप्त दिवसीय श्री राम कथा एवं 21 कुंडिय शिवशक्ति महायज्ञ के प्रधान यजमान गोवर्धन सिंह पूर्व सरपंच ने अपने परिवार के साथ श्रीराम कथा के विश्राम पर आरती की और शनिदेव एवं नवग्रह मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले श्याम सिंह, नारायण सिंह बायरा,लाल सिंह,रामलाल भक्त जी,शिवनारायण,मेहरबान सिंह ,नारायण सिंह चौकीदार बायरा,प्रकाश सिंह,मुकेश , डॉक्टर गोपाल एवं पंडित भरत शर्मा आदि कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास जो कार्य सफल हुआ है उसके लिए पूज्य कमलेश भाई शास्त्री ने उपरना ओढ़ाकर सभी कार्यकर्ता का आभार जताकर उन्हें धर्म कार्य में हमेशा जूते रहने का आशीर्वाद दिया और कहा कि कल अक्षय तृतीया के अभिजीत मुहूर्त में भगवान शनिदेव अपने सभी नवग्रह परिवार के साथ भव्य मंदिर में विराजेंगे उसे ऐतिहासिक बनाएं ऐसा सभी को आशीर्वाद दिया ।

शनिदेव मंदिर एवं नवग्रह मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में प्रातः 08 बजे से प्रातः 11 बजे तक प्रथम पारी एवं सायंकाल 4 बजे से 06 बजे तक द्वितीय पारी में 21 कुंडिय शिवशक्ति महायज्ञ में 78 से यजमान परिवारों द्वारा यज्ञाचार्य पंडित केदारदत्त व्यास हिम्मतगढ़ राजस्थान एवं उपाचार्य पण्डित मांगीलाल व्यास सरखेड़ी राजस्थान के सानिध्य में यज्ञ हुआ और भगवान शनिदेव एवं नवग्रह देवताओं का वेदपाठ के साथ मूर्ति के शुद्ध स्नान व गंगाजल यात्रा एवं हवन यज्ञ हुआ और कल अक्षय तृतीया ,बुधवार,30 अप्रैल को शनि देव भगवान की नवग्रह देवताओं के साथ मंदिर में प्रतिष्ठा होगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button