केन बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से पन्ना-दमोह*
छतरपुर सहित बुंदेलखंड समृद्ध होगा यहां किसानों की जिंदगी बदलेगी*
*
*पूरे क्षेत्र में बदलाव आएगा-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव*
*महाराजा छत्रसाल की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा*
*श्री जुगलकिशोर लोक बनने से श्रद्धालुजन दूर दूर से आकर यहां दर्शन करेंगे जिससे पन्ना नगर समृद्ध होगा*
*90 करोड़ से अधिक के विकास और निर्माण कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण हुआ*
*समारोह में 131 विवाह सम्पन्न हुए मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद*
*पन्ना गौरव दिवस और छत्रसाल जयंती की मुख्यमंत्री ने दी बधाई*
रिपोर्टर- Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट
बुंदेलखंड में बड़ा बदलाव आने वाला है केन बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से पन्ना दमोह छतरपुर सहित बुंदेलखंड समृद्ध होगा। यहां किसानों की जिंदगी बदलेगी, पूरे क्षेत्र में बदलाव आएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज पन्ना में आयोजित महाराजा छत्रसाल जयंती और पन्ना नगर के गौरव दिवस पर आयोजित गरिमामय समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा सरकार के माध्यम से सुशासन की मिसाल बनना चाहिए। प्रदेश में पन्ना सहित 19 धार्मिक नगरियों में शराब दुकान बंद की गई है। सरकार शराब दुकान बंद कर दूध की दुकानें खोली जाएगी, गोपालन पशुपालन को बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने यहां पर श्री जुगल किशोर लोक के साथ ही 90 करोड की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा शीघ्र ही पन्ना में मेडिकल कॉलेज सहित अन्य सौगातें भी मिलेगी। इस अवसर पर कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना, सांसद खजुराहो श्री विष्णुदत्त शर्मा, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, विधायक पवई प्रहलाद लोधी, विधायक गुनौर डॉ. राजेश वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे, उपाध्यक्ष श्री संतोष सिंह यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय मंचासीन थे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा पन्ना की धरती शूरवीरों की धरती हैं कदम-कदम पर हीरे बिखरे हुए हैं। एक विशेष नगरी अगर कोई है तो यह पन्ना नगरी है, महाराज छत्रसाल ने भी सोच समझकर राजधानी बनाई, कहने के लिये तो उनका ओरछा से भी संबंध था, लेकिन प्राणनाथ जी की नगरी, जुगल किशोर जी की नगरी और पन्ना रणबांकरो की नगरी भी हैं। पन्ना के अंदर कुछ खास बात है जिसके कारण से पूरे देश में अगर सबसे अच्छे हीरे कहीं पाए जाते हैं तो वह पन्ना जिले में है। जुगलकिशोर लोक बनने से श्रद्धालुजन दूर-दूर से आकर यहां दर्शन करेंगे जिससे पन्ना नगर समृद्ध होगा।
डॉ. मोहन यादव ने कहा प्रधानमंत्री जी ने देश के दुश्मनों को मिट्टी में मिलाने का संकल्प लिया और सेना ने दुश्मनों का मुकाबला कर नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने कहा देवमाता वीरांगना अहिल्या बाई जी की 300 वी जयंती चल रही है। बनारस,सोमनाथ, द्वारका ,गंगोत्री ,बद्रीनाथ रामेश्वरम, मानसरोवर आदि देवस्थान के लिए अन्य क्षेत्र सभी प्रकार की सुविधा अपने निजी खर्चे से राजमाता अहिल्याबाई ने पूरी की। मुख्यमंत्री ने कहा हमारी एक ऐसी शासिका, जो ससुराल में बहु बनके आई। राजमाता अहिल्या महारानी और हम सब के घर-घर में उदाहरण है।
मुख्यमंत्री ने कहा आज पन्ना का गौरव दिवस भी है और पन्ना के गौरव दिवस के अवसर पर मैं मध्यप्रदेश सरकार की ओर से आपको शुभकामनाएं दे रहा हूं। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंच पर कन्या पूजन किया। उन्होंने महाराजा छत्रसाल एवं महारानी अहिल्याबाई के चित्र पर मल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों द्वारा द्वारा मुख्यमंत्री जी का स्वागत ओर महाराजा छत्रसाल एवं लोक माता अहिल्या बाई की प्रतिमा ओर मूर्ति भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा सड़क हादसों पर पुलिस व खर्चे के डर से घबराने की जरूरत नही,अस्पताल पँहुचाने पर मानवता के आधार पर 25 हजार का पुरस्कार सरकार देगी। एक योजना सरकार ने बनाई है। उन्होंने कहा यदि बहन बेटी किसी कारण से विधवा हो जाती तो विधवा बहिनो की शादी के लिए 2 लाख रूपए सरकार देने वाली है। मुख्यमंत्री ने कहा गौ माता के संरक्षण और रखरखाव के लिए सरकार गौशालाओं में प्रति गौमाता को 20 से बढाकर 40 रुपए भोजन के लिए देने का काम सरकार कर रही हैं। लाडली बहनों की राशि में भी सरकार बढ़ोतरी करते हुए आगामी 5 साल के अंदर 3000 रूपए प्रतिमाह करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा जगन्नाथ यात्रा को धर्मस्व और धार्मिक न्यास में शामिल करके सम्मान बढ़ाना है ताकि यह मेला सूची में आ जाए महाराजा छत्रसाल की जयंती के लिए सरकार सब कुछ करेगी इसके अलावा पाठ्यक्रमों में उनकी जीवनी को शामिल करके वीरता और जीवन से सभी को अवगत कराया जाएगा, सरकार इसके लिए पूरा प्रयास करेगी।
उन्होंने अजयगढ़ के अस्पताल का उन्नयन करने तथा श्री जुगलकिशोर महालोक में गोविंद मन्दिर बलदाऊ मन्दिर, प्राणनाथ और जानकी मंदिर के विकास कार्यों को शामिल किया जाएगा, तालाबों के जीर्णोद्धार और स्टेडियम को पूर्ण करने सहित ब्रजपुर में नवीन कॉलेज की मांग पूरी करने की घोषणा मंच से की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा ने कहा हमारे प्रधानमंत्री जी भारत की पवित्र धरोहर गीता रामायण पवित्र ग्रन्थ को भेंट करते हैं यह हमारे लिए गौरव की बात है इसलिए हमने तय किया है। नगरों के अंदर सभी जगह गीता भवन खोले जाएंगे।गीता भवन में सभागार,लायब्रेरी आदि बनाई जाएगी। यहां 131 नव विवाहित दंपति का विवाह हो रहा हैं।, हमारे लिए 16 संस्कार में एक बड़ा संस्कार पाणिग्रहण संस्कार है। उन्होंने वर वधुओ को भावी जीवन के लिए शुभकामना दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा हमारे गौरवशाली संस्कृति के लिए सरकार पशुपालन और गोपालन को बढ़ावा दे रहे हैं, उन्होंने कहा एक ब्लॉक के अंदर एक आदर्श वृंदावन गांव बनाने का संकल्प हमारी सरकार के द्वारा लिया गया है।
क्षेत्र के सांसद बीडी शर्मा ने कहा पन्ना में मेडिकल कॉलेज, एग्रीकल्चर कॉलेज इस क्षेत्र के अंदर आयुर्वैदिक हॉस्पिटल यहां पर पन्ना के अंदर आपने दिया। एनएमडीसी डायमंड पार्क और म्यूजियम से पन्ना की पहचान विश्व पटल पर बनी है। आज के दिन पन्ना को 40 से अधिक विकास कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन मुख्यमंत्री जी ने किया है। शाहनगर,कल्दा सहित कई क्षेत्रों में करोड़ो के विकास कार्यो की सौगात आज मुख्यकमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी है। उन्होंने कहा सांसद होने के नाते इस क्षेत्र की विकास यात्रा को आज हमारी सरकार देश के प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पन्ना के इतिहास को लेकर तेज गति से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा पन्ना को मेडिकल कॉलेज की सौगात शीघ्र मिलेगी । हम सबके आराध्य भगवान जुगल किशोर जी लोक का भूमिपूजन किया यह ऐतिहासिक कार्य है। यहां पर 131 नव दम्पित्तियों के नए जीवन की भी शुरुआत हो रही है। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में पन्ना विकास की तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है।
पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा भगवान जुगलकिशोर जी के आशीर्वाद से आज मुख्यमंत्री जी हमारे बीच में पधारे हैं। मुख्यमंत्री जी का पन्ना आना आज एक उत्सव के रूप में है। पन्ना नगर के लिए आपने एक बहुत बड़ा काम किया है हमारी पन्ना की धार्मिक नगरी से शराब की दुकान बंद करने के लिए आपका हृदय से आभार है। धार्मिक नगरों से अपने शराब की दुकान बाहर की यह बड़ी बात है। आपके नेतृत्व में निरंतर मध्य प्रदेश प्रगति के रास्ते पर है। जिसमें हमारा पन्ना भी समाहित है ।मुख्यड़मंत्री जी के मार्गदर्शन में हमारा मध्य प्रदेश समृद्ध और विकसित होगा। आज महाराजा छत्रसाल जी की जयंती पर आप यहां पधारे हैं जो हमारे लिए गौरव की बात है पूरा बुंदेलखंड गौरवान्वित है।
*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पन्ना में बुंदेलखण्ड केशरी महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छत्रसाल जयंती पर आज पन्ना प्रवास के दौरान नगर के छत्रसाल पार्क पहुंचे। इस मौके पर बुंदेलखण्ड केशरी महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा कर नमन किया। इस अवसर पर पंडित श्याम बिहारी दुबे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिपूर्वक पूजन अर्चन कराया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री प्राणनाथ मंदिर ट्रस्ट के सदस्य एवं पदाधिकारियों से ट्रस्ट के कार्यों और गतिविधियों की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री के आगमन पर न्यास सदस्यों द्वारा उत्साहपूर्वक आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्रसाल की गादी पर भी माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने महाराजा छत्रसाल को शौर्य और पराक्रमी बताया। मुख्यमंत्री ने पन्ना गौरव दिवस की शुभकामनाएं भी दीं और प्राणनाथ ट्रस्ट के सामाजिक कार्यों और उत्तरदायित्व की भी सराहना की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री कार द्वारा शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता के लिए रवाना हुए। न्यास द्वारा मुख्यमंत्री को महाराजा छत्रसाल का चित्र भी भेंट किया गया।कार्यक्रम में पन्ना राज परिवार के युवराज छत्रसाल द्वितीय, सांसद खजुराहो श्री विष्णुदत्त शर्मा, किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना, पूर्व मंत्री एवं विधायक पन्ना श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक गुनौर डॉ. राजेश वर्मा, कलेक्टर श्री सुरेश कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री साईं कृष्ण एस थोटा सहित समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पन्ना हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरूवार को महाराजा छत्रसाल जयंती एवं अन्य स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पुलिस लाइन पन्ना स्थित हेलीपैड पहुंचे। हेलीपैड आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेट कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के साथ खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा भी पन्ना पहंुचे। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक पन्ना श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक पवई श्री प्रहलाद लोधी एवं विधायक गुनौर डॉ. राजेश वर्मा सहित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे, उपाध्यक्ष श्री संतोष सिंह यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय, उपाध्यक्ष आशा गुप्ता, कलेक्टर श्री सुरेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री साई कृष्ण एस थोटा द्वारा स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव हेलीपैड से कार द्वारा छत्रसाल पार्क रवाना हुए।
*मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभागीय प्रदर्शनी का किया अवलोकन*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय पन्ना के मुख्य समारोह स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर जल गंगा संवर्धन अभियान, कृषि, जल संसाधन, जल निगम, उद्यानिकी एवं स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाई गई शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन कर अधिकारियों और कर्मचारियों से चर्चा की। उन्होंने यहां पर रखे गए उत्पादों, कृषि यंत्रों आदि का अवलोकन कर अधिकारियों से इस संबंध में भी चर्चा की। यहां पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए उत्पादों का अवलोकन करने के साथ ही उन्होंने उत्पादों का स्वाद भी चखा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में पहुंचते ही नवदंपतियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनके सुखी और समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दी। ज्ञात हो कि आज यहां पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 131 विवाह विधि विधान के साथ संपन्न हुए। इस अवसर पर महाराजा छत्रसाल के जीवन पर आधारित शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया। इस दौरान उन्होंने सुलोचना बाई के आवेदन पर कहा कि इलाज का संपूर्ण खर्च सरकार देगी। जिला कलेक्टर को इनके इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
*स्व. शुभम मिश्रा के परिजनों को बंधाया ढांढस*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पन्ना प्रवास के दौरान श्री बृजेन्द्र मिश्रा के भतीजे शुभम मिश्रा के निधन पर निवास पहुंचकर शोक जताया और पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया एवं सांत्वना दी। शुभम मिश्रा का गत 23 मई को निधन हो गया था।